राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और PM ने दी होली की शुभकामनाएं, लिखा ये सन्देश…

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को देशवासियों को होली की शुभकामनाएं दीं और कामना की स्नेह और सद्भाव के रंगों से सजा यह पारंपरिक पर्व सभी के जीवन में नई ऊर्जा व नया उत्साह लेकर आए। देश में सोमवार को होली मनाई जाएगी।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने होली की पूर्वसंध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि यह त्योहार लोगों के बीच प्रेम, एकता और भाईचारे की भावना को बढ़ावा देता है। उन्होंने एक संदेश में कहा कि यह त्योहार ‘हमें अपनी सांस्कृतिक विरासत को मजबूत करने के लिए भी प्रेरित करता है’।

होली एक जीवंत और आनंद का त्योहार- मुर्मु
मुर्मु ने कहा कि होली एक जीवंत और आनंद का त्योहार है, जो हमारे जीवन में आशा और उत्साह भरता है। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा कि होली हमारे संबंधों को फिर से जीवंत करने और वसंत के आगमन का स्वागत करने के लिए एक मार्मिक मोड़ के रूप में कार्य करती है।

परिवारजनों को होली की अनेकानेक शुभकामनाएं- मोदी
प्रधानमंत्री ने इंटरनेट मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि देश के मेरे सभी परिवारजनों को होली की अनेकानेक शुभकामनाएं। स्नेह और सद्भाव के रंगों से सजा यह पारंपरिक पर्व आप सभी के जीवन में नई ऊर्जा और नया उत्साह लेकर आए।

Related Articles

Back to top button