डीसीएम का एक्सल टूटने से यमुना पुल पर लगा जाम, लोग हुए परेशान

हमीरपुर : कानपुर सागर हाईवे स्थित यमुना पुल पर डीसीएम खराब होने के कारण करीब एक घंटे तक कानपुर सागर हाईवे पर जाम लगा रहा। जाम की सूचना मिलने पर यातायात पुलिस ने मौके पर पहुंचकर डीसीएम हटवाई। जिसके बाद जाम खुला।
मंगलवार की सुबह कानपुर सागर हाईवे स्थित यमुना पुल पर अचानक एक डीसीएम का एक्सल टूट गया। जिसके कारण डीसीएम पुल पर ही खड़ी हो गई। पुल पर डीसीएम खराब होने के कारण कुछ ही देर में हाईवे की दोनों पट्टियों में वाहनों का जाम लगना शुरू हो गया। कुछ ही देर में सैकड़ों वाहनों से यमुना पुल पटा नजर आने लगा। हाईवे पर लगे जाम की सूचना यातायात पुलिस को लगी। जिस पर टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर खराब डीसीएम को धक्का मारकर एक किनारे किया। जिसके बाद जाम खुल सका। सुबह के समय लगे इस जाम के कारण स्कूली बच्चों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ा। पुल के उस पार से आने वाले और इस पार से जाने वाले बच्चे करीब आधे घंटे तक लगे रहे इस जाम में फंसे रहे।

Related Articles

Back to top button