स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्रीराम वर्मा की जयंती पर गोष्ठी का हुआ आयोजन

फतेहपुर-बाराबंकी। सोमवार को पैतृक गांव में साढेमऊ स्थित श्री राम वाटिका में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की याद में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के प्रपौत्र व परिजनों ने केक काटकर बाबा को याद किया। वही गोष्ठी का सफल संचालन कवि मनीष वैशवार ने किया।
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की याद में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे कांग्रेस प्रदेश महासचिव तनुज पुनिया ने ध्वजारोहण कर माल्यार्पण किया। तत्पश्चात लोगों को संबोधित करते हुए तनुज पुनिया ने कहा, आज हम लोग स्वतंत्र होकर आजादी से अपने जीवन का निर्वहन सुगमता के साथ कर रहे हैं तो उसका आधार हमारे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी है। श्री राम वर्मा ने अपना पूरा जीवन देश के स्वाभिमान और स्वतंत्रता की रक्षा के लिए समर्पित कर दिया। हम लोगों को उनके त्याग भरे जीवन का अनुसरण करते हुए राष्ट्र को सर्वोपरि मानकर देश की सेवा करनी चाहिए। यही उनके लिए हम लोगों की सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस अवसर पर डा संदीप वर्मा, डा समीर, डा अशोक , आदर्श, मनीष सिंह ने स्वतंत्रता संग्राम में सेनानियो के बलिदान पर विस्तार से चर्चा की। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री राम चंद्र वर्मा की धर्मपत्नी रामकांति देवी को स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। वही स्थानीय लोगों द्वारा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार अमरेंद्र सिंह, अनिल कुमार, दिनेश वर्मा, नागेंद्र, राजकुमार के साथ स्वतंत्रता सेनानी हरि प्रसाद वर्मा व डा0 सुधीर कुमार वर्मा को सम्मानित किया गया। इस मौके पर पलक, कुहू , बेटू शुभ ,ओम जानू, किस्सू, वासु सहित क्षेत्र के सैकड़ो लोगों ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी को पुष्प अर्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

Related Articles

Back to top button