लोकसभा अध्यक्ष के लिए NDA आज करेगा उम्मीदवार का एलान

नई दिल्ली। 18वीं लोकसभा के पहले संसद सत्र में 266 सांसदों ने शपथ ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मंत्रिमंडल के साथ सांसद के रूप में शपथ ली। भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने पहले दिन ‘संविधान मार्च’ के साथ सदन में अपने कार्यकाल की शुरुआत की। संसद सत्र का आज दूसरा दिन है। आज यानि 25 जून को सुबह 11 बजे फिर से बैठक होगी। आज बचे हुए सांसदों को शपथ दिलाई जाएगी जो पहले दिन नहीं ले पाए, उन्हें आज पद और गोपनीयता की शपथ के साथ संसद की शुरुआत होगी। वहीं, आज एनडीए अपने लोकसभा अध्यक्ष पद के उम्मीदवार के नाम का एलान कर सकता है।

अध्यक्ष का चुनाव सर्वसम्मति से हो-कांग्रेस सांसद
लोकसभा अध्यक्ष पद पर कांग्रेस सांसद के सुरेश ने भाजपा पर आरोप लगाया कि बीजेपी इस मुद्दे पर विपक्ष से राय नहीं ले रही है। के सुरेश ने आगे कहा,”…अध्यक्ष का चुनाव सर्वसम्मति से होना चाहिए…सदन की परंपरा के अनुसार अध्यक्ष का चुनाव सर्वसम्मति से होता है। भाजपा विपक्ष से चर्चा नहीं कर रही है, उन्हें आम सहमति के लिए पहल करनी होगी। अभी तक उन्होंने अध्यक्ष पद के लिए आम सहमति के लिए कोई पहल नहीं की है। अगर अध्यक्ष पद के लिए चुनाव नहीं हुआ तो उपसभापति विपक्ष के पास आएगा। भारतीय जनता पार्टी गठबंधन के नेताओं ने पहले ही अपना रुख साफ कर दिया है…।”

भाजपा सांसद ने अध्यक्ष पद को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना
लोकसभा अध्यक्ष पद पर भाजपा सांसद खगेन मुर्मु ने कहा की पीएम देश के हित के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा, “…वे अपना खुद का अध्यक्ष कैसे बनाएंगे? जब राष्ट्रपति चुनाव हुआ, तो उन्होंने (विपक्ष ने) चुनाव लड़ा, लेकिन इससे उन्हें कोई फायदा नहीं हुआ… हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सभी लोगों के लिए, देश के हित के लिए काम कर रहे हैं, इसलिए इसे रोकने के लिए ये लोग सदन में ये सब कर रहे हैं…।”

लोकसभा अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के सहमति पर विपक्ष से बातचीत
सूत्रों के अनुसार, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह 18वीं लोकसभा के लिए अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर आम सहमति बनाने के लिए विपक्षी नेताओं से बात कर रहे हैं। वहीं, संसदीय कार्य मंत्री भी सभी से संपर्क कर रहे हैं।

राहुल गांधी सहित 281 नए संसद सदस्य आज लेंगे शपथ
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कुल 262 नवनिर्वाचित सांसदों ने सोमवार को 18वीं लोकसभा के उद्घाटन सत्र में शपथ ली। बाकी 281 नए सदस्य मंगलवार यानि आज शपथ लेंगे। आज संसद में शपथ लेने वाले प्रमुख नेताओं में राहुल गांधी, अखिलेश यादव, महुआ मोइत्रा, सुप्रिया सुले और कनिमोझी शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button