हरी झंण्डी दिखाकर किया रवाना

बदायूँ। जनपद में सारथी वाहन का शुभारम्भ मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा सीएमओ ऑफिस से किया गया। जनपद स्तर पर 2 सारथी वाहन कुल 4 कार्य दिवस तक संचालित किए जायेगे जो जनपदीय मुख्यालय क्षेत्र के साथ साथ ऐसे स्थान जैसे जैसे अर्बन स्लम, झुग्गी झोपड़ी तथा अर्बन पुअर निवास करते हो में चलाया जायेगा।

इसी प्रकार ब्लाक स्तर पर कुल 3 सारथी वाहन 4 कार्यदिवस हेतु संचालित किये जायेगें। जिसके माध्यम से ब्लाक के समस्त राजस्व ग्रामों में प्रचार प्रसार किया जायेगा।

सारथी वाहन द्वारा नगरीय क्षेत्र में परिवार नियोजन संबंधी जानकारी एवं प्रचार प्रसार किया जायेगा। माइकिंग के माध्यम से परिवार नियोजन की समस्त विधियों की जानकारी जन जन तक पहुंचाना सारथी वाहन का कार्य रहेगा।

इस मौके पर डॉ. सनोज मिश्रा नोडल अधिकारी परिवार नियोजन, डॉ. निरंजन सिंह नोडल अर्बन, डॉ. पंकज शर्मा उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी, सुधा सोलंकी जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button