ब्राहम्ण महिला जागृति मंच के तीज उत्सव मे महिलाओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समां बांधा

बदायूं। ब्राहम्ण महिला जागृति मंच द्वारा आज होटल आर के रिजार्ट में विराट स्तर पर तीज उत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं ने एक से बढ़ कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। देर शाम तक चले आयोजन में महिलाओं ने उत्साह और उमंग के साथ सहभागिता की। गीत, नृत्य, चुटकुल, पुरानी यादों, तीज की कथा, रोचक गेम्स तम्बोला, हाउसी, सरप्राइज आदि से सराबोर रहा कार्यक्रम। वरिष्ठ सदस्याओं मंजुल शंखधार मीनू राज, संगीता पाण्डेय, रजनी मिश्रा, मधू शर्मा एवं अर्चना मिश्रा ने कार्यक्रम का शुभारम्भ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर एवं भगवान परशुराम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। सरस्वती वन्दना के साथ शुभारम्भ हुआ। संस्था की ओर उनका सम्मान किया गया। कार्यक्रम में सलोनी पाठक, मधु शर्मा, मीनू राज ने गीत प्रस्तुत किये। रंजना शर्मा, शिखा दीक्षित, नीलिमा शर्मा, तनु श्रोत्रिय, रिंकी शर्मा, काजल दुबे आदि ने नृत्य प्रस्तुत किये।

विभिन्न गेम्स में प्रतिभाग करने कर जीतने वाली महिलाओं को उपहार प्रदान किये गये। इस अवसर पर कार्यक्रम में सुरभि पाराशर को मिस तीज क्वीन चुना गया। प्रथम रनरप नीतू मिश्रा और दिव्तीय रनरप स्वाति पाराशर रहीं। आयोजन समिति की सदस्य सुनीति उपाध्याय, ऋचा अशेष, सलोनी पाठक, श्रुति शंखधार, माला पाराशर, पारुल वशिष्ठ, नीलू शर्मा व तनु श्रोत्रिय ने कार्यक्रम सम्पन्न कराया। इस अवसर पर मंजुल शंखधार, रजनी मिश्रा, अर्चना मिश्रा, अमिता उपाध्याय, छवि त्रिवेदी,  संगीता शर्मा, रीता पाण्डेय, रेनू त्रिवेदी, रमा पाण्डेय, रेनू शर्मा, उपासना शर्मा, अनुपम शर्मा, रेखा शर्मा, मीनू राज, भारती मिश्रा, सुमन शर्मा,रिंकी शर्मा, रितु शर्मा, आदि उपस्थित रहीं। 

Related Articles

Back to top button