10 मिनट की ये एक्सरसाइज करेंगी वजन कंट्रोल

नई दिल्ली। भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अक्सर खुद के लिए समय नहीं निकाल पाते हैं। तेजी से बदलती लाइफस्टाइल, बढ़ता वर्कप्रेशर और खानपान की गलत आदतें इन दिनों लोगों को कई समस्याओं का शिकार बना देती हैं। मोटापा इन्हीं समस्याओं में से एक है, जिससे इन दिनों दुनियाभर में कई लोग परेशान है। जरूरत से ज्यादा वजन कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं की वजह बन सकता है। ऐसे में जरूरी है कि अपने वजन को कंट्रोल में रखा जाए।

सही खानपान और एक्सरसाइज की मदद से आप अपना बढ़ता वजन कंट्रोल कर सकते हैं। हालांकि, समय की कमी की वजह से आजकल किसी के पास वर्कआउट के लिए पर्याप्त समय नहीं है। ऐसे में आप 10 मिनट कुछ एक्सरसाइज कर अपने वजन को कम या कंट्रोल कर सकते हैं। आइए जानते हैं वेट लॉस के लिए कुछ क्विक एक्सरसाइज-

पुश अप
पुश-अप्स एक बेहतरीन एक्सरसाइज हैं, जो छाती, कंधों, बाइसेप्स और कोर की मांसपेशियों को टारगेट करती है। इसे करने से शरीर के ऊपरी हिस्से को मजबूत बनाने में मदद मिलती है।

प्लैंक्स
वजन कंट्रोल रखने और हेल्दी रहने के लिए प्लैंक एक लोकप्रिय एक्सरसाइज है। इससे पेट, पीठ और कंधे समेत मुख्य मांसपेशियों को फायदा मिलता है। यह एक्सरसाइज संतुलन और स्थिरता में सुधार करती है।

जंपिंग जैक
जंपिंग जैक एक आसान और प्रभावी एक्सरसाइज है, जिसे बिना किसी डिवाइज के कहीं भी किया जा सकता है। वजन कम करने के साथ ही यह दिल के स्वास्थ्य में भी सुधार करती है।

स्क्वाट
स्क्वाट्स लोअर बॉडी के लिए एक बढ़िया एक्सरसाइज है, जिसे कम समय में ही किया जा सकता है। इस व्यायाम को करने से आपके कूल्हों, पैरों और ग्लूट्स को मजबूत बनाने में मदद मिलती है।

बर्पीज
बर्पीज एक फुल बॉडी एक्सरसाइज है, जो कम समय में ही एक्स्ट्रा कैलोरी जलाने में मदद करती है। ये व्यायाम छाती, हाथ और पैर समेत कई मांसपेशी समूहों के लिए फायदेमंद है।

Related Articles

Back to top button