युग पुरुष बनें रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के साक्षी, कार्यक्रम में हुए शामिल

हमीरपुर : रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में सुमेरपुर के तीन संतों को भी मौजूद रहने का अवसर प्राप्त हुआ। अखंड परमधाम संस्था के संस्थापक युगपुरुष स्वामी परमानंद जी गिरी महाराज देश की जानी-मानी हस्तियों के साथ गर्भग्रह में मौजूद रहकर इस रामोत्सव के गवाह बनें। इनके साथ संस्था के मुख्य संरक्षक महामंडलेश्वर स्वामी ज्योतिर्मयानंद महाराज भी मौजूद रहे।
रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए कस्बे के तीन संतों अखंड परमधाम संस्था के संस्थापक युगपुरुष स्वामी परमानंद जी महाराज, संस्था के मुख्य संरक्षक महामंडलेश्वर स्वामी ज्योतिर्मयानंद महाराज, ठडेश्वरी आश्रम के व्यवस्थापक स्वामी सत्यप्रकाश महाराज को निमंत्रण प्राप्त हुआ था। राम मंदिर न्यास निर्माण न्यास समिति के सदस्य युग पुरुष स्वामी परमानंद महाराज का बुंदेलखंड से बेहद लगाव रहा। यही कारण रहा कि उन्होंने कस्बे में आश्रम के साथ महाविद्यालय की भी स्थापना कर रखी है। इसके अलावा बुंदेलखंड क्षेत्र में उनके तमाम आश्रम संचालित हैं। राम मंदिर आंदोलन की अलख को उन्होंने बुंदेलखंड के कोने-कोने में जलाए रखा। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दौरान गर्भग्रह में युग पुरुष‌ संघ प्रमुख मोहन भागवत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ मौजूद रहे। इनके साथ संस्था के मुख्य संरक्षक स्वामी ज्योतिर्मयानंद महाराज भी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button