दिनदहाड़े डीएम आवास के बाहर युवक को मारी गोली, तीन युवक गंभीर

रियल इस्टेट कारोबारियों में आपसी रंजिश बना विवाद का करना, तीन गिरफ्तार, जांच में जुटी पुलिस

बाराबंकी। सिविल लाइन स्थित डीएम आवास के सामने कुछ दबंगों ने एक युवक को दिनदहाड़े गोली मार दी। बताया जा रहा है कि गुरुवार को दोनों पक्ष एक होटल पर आमने-सामने आ गए। इनके बीच काफी दिनों से प्रॉपर्टी डीलिंग को लेकर विवाद चल रहा था। यह दोनों प्रॉपर्टी डीलर एक दूसरे के पार्टनर थे, लेकिन कुछ अन-बन के चलते दोनों अलग हो गए थे। गुरुवार को सिविल लाइन स्थित एक स्थानीय होटल पर यह दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। इस दौरान दोनों में विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के एक युवक को दिनदहाड़े गोली मार दी। इस दौरान तौफीक नाम के युवक की पीठ में गोली लग गई वहीं उसका साथी अनवार और दूसरे पक्ष का प्रकाश वर्मा हाथापाई से गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली चलते ही मौके पर भगदड़ मच गई। लोगों ने आनन फानन में इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना से मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवकों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां घायल तौफीक का का गंभीर हालत में इलाज चल रहा है। पूरा मामला नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित डीएम आवास के सामने बिंद्रा होटल का है। यहां प्रॉपर्टी डीलर के दो पार्टनर बृहस्पतिवार को दोपहर चाय पीने पहुंचे थे। दोनों ने एक दूसरे को देखा और इसके बाद दोनों में विवाद होने लगा। दोनों पार्टनर कुछ दिन पहले प्रॉपर्टी डीलर के धंधे से अलग हुए थे। इसी को लेकर दोनों में विवाद चल रहा था। गुरुवार को होटल पर कहासुनी के बाद बात इतनी बढ़ गई की एक पक्ष ने असलहा निकालकर दूसरे पक्ष के युवक को दिनदहाड़े गोली मार दी। गोली चलते ही मौके पर मौजूद लोगों ने में हड़कंप मच गया। पीड़ित पक्ष ने तत्काल इसकी सूचना नगर कोतवाली को पुलिस को दी और युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराएगा। गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद घायल युवकों को लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। एएसपी उत्तरी चिरंजीव नाथ सिन्हा ने बताया कि ग्राम चंदौली निवासी तौफीक, नाका सतरिख निवासी वाहिद व ग्राम ढकौली निवासी सूरज मिश्रा व प्रकाश वर्मा सभी लोग राइजिंग ब्रदर्स रियल इस्टेट प्राइवेट लिमिटेड ले की कंपनी के पार्टनर थे। करीब सालभर पहले पैसे की लेनदेन को लेकर आपस में हुए विवाद के बाद प्रकाश और सूरज ने तौफीक और वाहिद को कंपनी से निकाल दिया था। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच रंजिश चल रही थी। एएसपी सिन्हा ने बताया कि मारपीट के दौरान तौफीक की स्कार्पियो गाड़ी में भी तोड़फोड़ की गई है। गठन के बाद एक पक्ष के सचिन मिश्रा, अमित व दूसरे पक्ष के एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। घटना की छानबीन की जा रही है। जल्द ही घटना में संलिप्त सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

Back to top button