युवा राष्ट्र के होते है निर्माता: गणेश

बलिया। नेहरू युवा केंद्र के दिशा निर्देश में नगर स्थित कुंवर सिंह पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय युवा दिवस सप्ताह कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के लोकपाल डा गणेश कुमार पाठक व उपनिदेशक नेहरू युवा केंद्र कपिल देव ने संयुक्त रूप से स्वामी विवेकानंद के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

इस अवसर पर डॉक्टर गणेश कुमार पाठक ने कहा कि युवाओं को लक्ष्य प्राप्ति के लिए अपने लक्ष्य को ऊंचा बनाना होगा। युवा राष्ट्र के निर्माता होते हैं। युवाओं को अपने व्यक्तित्व का संपूर्ण विकास करना होगा। युवाओं में नैतिकता व चारित्रिक विकास का होना नितांत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र व संस्कृति की रक्षा के लिए युवाओं को आगे आना होगा। इसके अलावा वीरेंद्र शुक्ला, जवाहर सिंह यादव, कमलेश पांडेय ने सम्बोधित किया। अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर अशोक कुमार सिंह ने किया। इस मौके पर गुप्तेश्वर प्रसाद, अनुपम यादव, वर्धन पाठक, ओंकार सिंह, पंकज यादव, बृजेश, मंटू साहनी आदि रहे।

Related Articles

Back to top button