कर्नाटक में युवा वैज्ञानिक ने की आत्महत्या

मंगलुरु। हैदराबाद में रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन में कार्यरत एक युवा वैज्ञानिक की दक्षिण कन्नड़ जिले में अपने घर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने जानकारी देते हुए कहा कि मृतक की पहचान भरत (24) के रूप में हुई है। भरत पिछले दो महीने से अस्थायी आधार पर डीआरडीओ में काम कर रहा था। भरत ने अपनी नौकरी से इस्तीफा दे दिया था और एक सप्ताह पहले दक्षिण कन्नड़ जिले के पुत्तूर तालुक के आर्यपु गांव लौट आए थे। हालांकि, यह पता चला है कि उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं किया गया था।

वैज्ञानिक ने देर रात उसने अपने कमरे में फांसी लगा ली
बुधवार को अपने नियोक्ता के एक प्रतिनिधि का फोन आने के बाद वैज्ञानिक ने यह कदम उठाया। देर रात उसने अपने कमरे में फांसी लगा ली और परिवार वालों को इसकी जानकारी गुरुवार को हुई। पुत्तूर ग्रामीण पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है।

Related Articles

Back to top button