आप-कांग्रेस में बनी बात, इन राज्यों में कर सकती है गठबंधन का एलान…

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव से पहले INDI गठबंधन की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस आज होगी। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में पांच राज्यों के लिए गठबंधन का एलान हो सकता है। जानकारी के अनुसार, हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़, गोवा और गुजरात में एकसाथ चुनाव लड़ने को लेकर कांग्रेस और AAP घोषणा कर सकते हैं।

कांग्रेस और AAP की प्रेस कॉन्फ्रेंस आज
सूत्रों के मुताबिक, हरियाणा में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी मिलकर चुनाव लड़ सकते हैं। इसे लेकर आज औपचारिक तौर पर घोषणा हो सकती है। बताया जा रहा है कि हरियाणा की फरीदाबाद लोकसभा सीट आप के खाते में जा सकती है।

क्या बोले जयराम रमेश
वहीं, कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने बताया कि महत्वपूर्ण बात यह है कि औपचारिक तौर से उत्तर प्रदेश में गठबंधन की घोषणा की गई है। इसे अंतिम रूप देने में समय लगा है। आज आम आदमी पार्टी (AAP) और कांग्रेस भी गठबंधन का औपचारिक तौर से घोषणा कर रही है।

दिल्ली में इन सीटों पर चुनाव लड़ सकती है AAP और कांग्रेस
सूत्रों की मानें तो दिल्ली में आम आदमी पार्टी (AAP) सात लोकसभा सीटों में से चार सीटों पर चुनाव लड़ सकती है। जिनमें पश्चिमी दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली, नई दिल्ली और पूर्वी दिल्ली सीट शामिल हैं। इसके अलावा कांग्रेस तीन सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जिसमें चांदनी चौक, उत्तर पूर्वी दिल्ली और उत्तर पश्चिमी दिल्ली शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button