आपने कमल का बटन दबाया, 370 का हुआ सफाया – केशव प्रसाद

सूरतगंज बाराबंकी। जहां एक और गर्मी का तापमान बढ़ता जा रहा है तो वहीं दूसरी ओर चुनावी तापमान भी दिन-ब-दिन चढ़ता नजर आ रहा है। बाराबंकी में लोकसभा उम्मीदवार राजरानी रावत को जिताने के लिए भारतीय जनता पार्टी ताबड़तोड़ जनसभाएं और रैलियां कर रही है। इसी के दृष्टिगत मंगलवार को देवाधिदेव लोधेश्वर महादेवा के ऑडिटोरियम में भाजपा ने एक विशाल जनसभा का आयोजन किया। जनसभा में पहुंचे मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का एमएलसी अवनीश पटेल, एमएलसी अंगद सिंह,पूर्व विधायक शरद कुमार अवस्थी, ग्राम पंचायत सदस्य महासभा उत्तर प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष रवि सिंह पटेल,महासभा प्रदेश मुख्य संगठन मंत्री ध्रुव कुमार सिंह,भाजपा जिला अध्यक्ष अरविंद मौर्य,चेयरमैन रामशरण पाठक, कुंवर आशीष सिंह,भाजपा जिला उपाध्यक्ष शेखर हयारण, ब्लॉक प्रमुख संजय,ब्लॉक प्रमुख लकी सिंह, अमरेंद्र प्रताप सिंह रूद्र,भाजपा मंडल अध्यक्ष सुशील वर्मा, शैलेंद्र सिंह, कमलेश शुक्ला सहित अनेकों भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने बड़ी गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया।

जय श्रीराम, हर- हर महादेव, भारत माता की जय के उद्घोष के साथ अपने संबोधन की शुरूआत करते हुए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा सपा,बसपा,कांग्रेस के लोगों को जिहाद , पाकिस्तान,मुख्तार अंसारी,अतीक अहमद,आजम खान, मोहम्मद अली जिन्ना के नाम पर वोट चाहिए। देश की जनता विपक्षी दलों के मकसद जान गई है। जनता अब वोट रोजी रोटी, विकास राष्ट्र के नाम पर करती है। उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह के निधन के पश्चात पार्थिव शरीर विधानसभा में लाया गया। प्रधानमंत्री मोदी 1000 किलोमीटर की दूरी तय कर श्रधांजलि देने पहुंचे। परंतु विपक्षी दलों के नेताओं ने 500 मीटर की दूरी तय करना उचित नहीं समझा। वही मुख्तार अतीक आदि की मजार पर फातिया पढ़ने पहुंच गए। पूर्ववर्ती सरकारों का नारा था जिस गाड़ी में लगा सपा का जितना बड़ा झंडा, उसमे बैठा उतना बड़ा सपा का गुंडा गुंडा,सपा का नारा खाली प्लाट हमारा, श्री मौर्य ने पिछली सरकारों पर तंज करते हुए कहा की गुंडा माफिया थाना तहसील चलाते थे। जिससे गरीबों को न्याय नहीं मिलता था।

डिप्टी सीएम ने उपस्थित जनसमूह से सवाल करते हुए कहा की क्या गुंडा माफियाओं को टिकट देना चाहिए था ? यदि मोदी नहीं होते तो राम मंदिर बन पाता क्या ? कश्मीर से धारा 370 खत्म हो पाती क्या ? डिप्टी सीएम ने आगे कहा कि पुलवामा हमला करने वाले पाकिस्तानी आतंकवादियों के घर मे घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक व हवाई हमला कर ईंट का जवाब पत्थर से दिया गया। मोदी सरकार में ही हमारे देश के वीर सैनिक अभिनंदन को वापस लाया गया, रूस और यूक्रेन के युद्ध में जो हिंदुस्तानी, हिंदुस्तान का तिरंगा लेकर निकले उन्हें स्पेशल आने दिया गया यह है मोदी की गारंटी। भाजपा सरकार ने धारा 370 हटाकर ऐतिहासिक कार्य कर भारत का मस्तक ऊंचा किया। गरीबों के मसीहा मोदी को विपक्षी पचा नही पा रहे। और अनर्गल प्रलाप कर रहे हैं। 20 मई को इसका जवाब आप लोगों को कमल के बटन का निशान दबाकर देना है। भाजपा सरकार बिना भेदभाव के गरीबों को विभिन्न योजनाओं का लाभ दे रही है। किसान सम्मान निधि, गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत 5 किलो राशन मुफ्त में de रही है। भाजपा सरकार बनने के बाद भी यह क्रम चलता रहेगा। आगे उन्होंने कहा कि बाराबंकी लोकसभा से अकेले राजरानी चुनाव नहीं लड़ रही यहां से चुनाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री महान श्री योगी आदित्यनाथ, बृजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य चुनाव लड़ रहे हैं। विपक्ष यह कहता है कि संविधान खत्म करने का काम मोदी करेंगे वह सिर्फ आपको बरगलाया जा रहा है मोदी गरीबों के बेटे हैं और गरीब का दर्द जानते हैं। उन्होंने कहा लक्ष्मी जी ना तो हाथी पर बैठेंगे ना पंजे पर और ना ही साइकिल पर वह कमल के फूल पर विराजमान है इसलिए आप कमल का बटन दबाया राष्ट्र में खुशहाली अपने आप आएगी।

चलते चलते केशव प्रसाद महादेवा इलाके के लोगों को बड़ा मंत्र दे गए, उन्होने कहा – घर-घर में खुशहाली पहुंचे तुम अपना फर्ज निभा देना बाकी सब मोदी पर छोड़ो तुम कमल का बटन दबा देना। जनसभा में ग्राम पंचायत सदस्य महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक शुक्ला,गौरव गुप्ता आकाश, वरिष्ठ भाजपा नेता शिवगोविन्द अवस्थी, पिछड़ा मोर्चा भाजपा जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश वर्मा, मंडल मंत्री राजीव शुक्ला राजू, महासभा जिला उपाध्यक्ष अजमत,देवेंद्र मौर्य,महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष बबली वर्मा, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष मोहम्मद कयूम,प्रधान प्रतिनिधि विजय सिंह,एमएलसी प्रतिनिधि कुलदीप सिंह,प्रधान प्रतिनिधि अभिषेक सिंह, अक्षत सिंह,प्रधान प्रतिनिधि कुलभूषण सिंह,पूर्व प्रधान प्रमोद पांडे, रंजीत लोधी,सूरतगंज युवा मंडल अध्यक्ष शिवम सिंह,राहुल सिंह यशवंत सिंह,अनुराग सिंह,प्रधान दिलीप सिंह,प्रधान प्रतिनिधि प्रवेश मौर्य सहित हजारों की संख्या में इलाके के लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button