आप के जिलाध्यक्ष ने तीन पदाधिकारियों को छः साल के लिए किया निष्कासित

बलिया। गड़वार रोड स्थित आम आदमी पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष सुशांत राज भारत ने बुधवार को संगठन में लगातार अनुशासनहीनता तथा संगठन विरोधी कार्य की वजह से पार्टी के तीन पदाधिकारियों को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है। जिलाध्यक्ष ने बताया कि उन्हें शिकायत मिल रही थी कि कुछ लोगों द्वारा पार्टी विरोधी कार्य किया जा रहा है। जांच के बाद शिकायत सही पाया है। जिसके वजह से बलिया सदर से पूर्व प्रत्याशी अजय राय मुन्ना, पूर्व जिला उपाध्यक्ष विक्रमा अंबेडकर तथा पूर्व किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष दिलीप सिंह को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया हैं। सुशांत राज भारत ने बताया की तीनों लोग लगातार अनुशासनहीनता कर रहे थे । बार-बार समझाने पर समझ नहीं रहे थे। इसलिए विवश होकर इन्हें पार्टी से निकाला गया है। आम आदमी पार्टी अनुशासन में विश्वास करती है।

Related Articles

Back to top button