ब्लॉक परिसर में उत्साह के साथ मनाया गया योग दिवस

पीलीभीत। ”विश्व योग दिवस” मनाने की तैयारियां ब्लॉक प्रमुख के निर्देशन में तेजी से कई दिनों से चल रही हैं। इस दिवस को सफल बनाने के लिए जनपद के मरौरी ब्लाक मुख्यालय के परिसर में सुबह सात बजे से ही योगाभ्यास शुरू हो हुआ। इसमें तकनीकी सहायक, रोजगार सेवक, सफाई कर्मी स्याफ कर्मियों ने मिलकर योगाभ्यास किया हैं। अंतरराष्ट्रीय एक दिवस योग दिवस कार्यक्रम में पहुंची ब्लॉक प्रमुख सभ्यता वर्मा ने कहा कि योग के माध्यम से शरीर स्वस्थ और चुस्त दुरुस्त रहता है। योग से होने वाले लाभों के बारे में भी बताया योग करने से हमारे शरीर का शारीरिक और मानसिक विकास होता है। निरोग रहने के लिए योग बहुत ही जरूरी है। क्योंकि नियमित रूप से योग करने से हमारे शारीरिक और मानसिक दोनों तारों से विकास होता है। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मुख्य रूप से खंड विकास अधिकारी मृदुल सिंह ग्राम पंचायत अधिकारी ग्राम विकास अधिकारी सहित ब्लॉक का स्टाफ मौजूद रहा है।

Related Articles

Back to top button