विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर जिलाधिकारी अर्चना वर्मा ने पौधे लगाकर जनपद वासियों से अधिक संख्या में पौधे लगाने की अपील की

हाथरस विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर जिलाधिकारी अर्चना वर्मा ने कैम्प कार्यालय में पिलखुन/पाकड का पौधे लगाकर जनपद वासियों से अधिक संख्या में पौधे लगाने का आवाहन किया है।
विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर जिलाधिकारी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी को आगे आना होगा। जिसके लिए सभी को अधिक से अधिक पौधे लगाने होंगे और जो पौधे लगाए जाएं, उनकी उचित देखभाल भी करना होगा, तभी विश्व पर्यावरण दिवस आयोजन की सार्थकता सिद्ध होगी। जिलाधिकारी ने कहा कि पौधरोपण करना एवं उनकी रक्षा करना हम सभी की सामाजिक जिम्मेदारी है। पेड़-पौधों के बिना जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। पौधे जब बड़े होते हैं, तो फल, फूल एवं छाया सहित जीवन जीने के लिए ऑक्सीजन देते हैं।

उन्होनें कहा कि सभी नागरिकों को अपने जीवन काल में अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए। पर्यावरण संरक्षण का दायित्व प्रत्येक नागरिक का है। हमारे पूर्वजों द्वारा लगाए गए वृक्षों का लाभ हमें मिल रहा है और जिसके कारण हमारे आस-पास हरियाली दिख रही है। पर्यावरण को बचाना हम सबकी महती जिम्मेदारी है। पौधे लगाकर हम अपने वर्तमान के साथ ही भविष्य को भी संरक्षित करते हैं। उन्होनें जनपद वासियों से अपील करते हुए कहा है कि सभी लोग प्रण करे कि इस वर्षाकाल में अधिक से अधिक पौध लगाने के साथ ही उनकी उचित देख-भाल करेंगे।

Related Articles

Back to top button