संयुक्त किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन

बलिया। किसानों पर हो रहे अत्याचार के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार की दोपहर कलेक्ट्रेट में जोरदार प्रदर्शन किया। इस अवसर पर आयोजित प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए श्रीराम चौधरी ने कहा कि मोदी सरकार किसानो-मजदूरों पर जूल्म ढा रही है। आन्दोलनकारी किसानों के साथ सरकार ऐसा व्यवहार कर रही है, जैसे किसान देश के अन्नदाता नहीं बल्कि विदेशी आक्रमणकारी हों। मांग किया कि किसानों की सम्पूर्ण कर्ज माफी और श्रमिकों के खिलाफ बना कानून वापस लेना होगा। अन्यथा संयुक्त किसान मोर्चा मोदी सरकार की विदाई करेगा। कार्यक्रम में प्रमुख रूप लाल साहब, नियाज अहमद, बसन्त सिंह, शैलेश सिंह,वशिष्ठ राजभर, भागवत बिंद, विनय खरवार, लीलावती, नागेन्द्र प्रसाद, रामप्रवेश शर्मा, जनार्दन सिंह, रमेश बिंद, राजेश गोंड, विजय कन्नौजिया, छितेश्वर पासवान, उपेन्द्र कुमार साहनी आदि लोग शामिल रहे। संचालन लक्ष्मण यादव ने किया।

Related Articles

Back to top button