महिला होमगार्ड की नातिन से सामूहिक दुष्कर्म

अलीगढ़। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में एक मासूम से सामहिक दुष्कर्म की वारदात सामने आ रही है। पुलिस ने चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया है। होमगार्ड ने तहरीर में कहा है कि घर में बीमार पति व 10 वर्ष की नातिन रहती है।

आरोप है कि पड़ोस में रहने वाली महिला उसे बहला फुसला कर ले गई। वहां दो लोगों ने उससे दुष्कर्म किया। पुलिस ने अंशु, लकी समेत चार लोगों के विरुद्ध पाक्सो, सामूहिक दुष्कर्म को धारा में मुकदमा पंजीकृत किया है। पुलिस आरोपितों को गिरफ्तार करने के प्रयास में जुटी है। 

Related Articles

Back to top button