महिलाओं का समग्र विकास और सम्मान बीजेपी का मूल मंत्र: उपेंद्र सिंह

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की स्वयं सहायता समूह की सदस्यों के साथ
चाय पे चर्चा कार्यक्रम में बोले भाजपा सांसद

मसौली, बाराबंकी। नारी शक्ति को सम्मान और सामाजिक, राजनैतिक और राजकीय सेवाओं में भागीदारी सुनिश्चित कराने के लिए जागरूकता अभियान शक्ति वंदन के तहत सोमवार को ब्लाक सभागार मे राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की स्वयं सहायता समूह की सदस्यों के साथ चाय पर चर्चा कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सांसद उपेंद्र सिंह रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार द्वारा महिलाओं के आर्थिक, सामाजिक, शैक्षिक एवं राजनैतिक उत्थान के लिए लगातार काम किया जा रहा है। प्रधानमंत्री का लक्ष्य है एक साल में तीन करोड़ महिलाएं लखपति बने जिसके लिए महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए आजीविका मिशन से जुड़ी महिलाओं को ग्रामीण क्षेत्रो के विभिन्न योजनाओं से जोड़ा जा रहा हैं । सांसद ने कार्यक्रम में मौजूद स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से कहा कि बीजेपी सरकार का मूल मंत्र महिलाओं के समग्र विकास और सम्मान के लिए केन्द्र तथा प्रदेश की सरकारों ने जो काम विगत वर्षों में किया है, वह नारी शक्ति के लिए अतुलनीय है. उन्होंने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं के माध्यम से महिलाओं के सामाजिक उत्थान का मार्ग प्रशस्त किया गया है। श्री रावत ने कहा कि हमारी सरकार का लक्ष्य है वर्ष 2047 तक हमारा देश विकसित राष्ट्र के रूप मे बने जिसके लिए समाज के सभी वर्ग एव धर्म के लोगो को जागरूक होने की जरूरत है।कार्यक्रम में सीमा वर्मा, ममता वर्मा, आरती वर्मा, मोहिनी देवी, लज्जावती, सुषमा शुक्ला, आशा देवी, नीलम देवी को प्रशस्ती पत्र देकर सम्मानित किया गया। बीडीओ डा संस्कृता मिश्रा ने महिलाओं के उत्थान के लिए सरकार की चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि एक महिला के जागरूक होने पर दो परिवारों मे खुशियाँ आती है। इस मौक पर भाजपा नेता राजकुमार सोनी, मंडल अध्यक्ष प्रवीण कुमार मिश्रा, सीडीपीओ सुलेखा यादव, अवर अभियंता लघु सिंचाई अरुण कुमार व्यास, सहायक विकास अधिकारी पंचायत जानकीराम,ग्राम प्रधान सहित लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button