महिला हेल्प डेस्क ने पत्नी-पत्नी विवाद कराया समाप्त

पति-पत्नी एक दूसरे के साथ रहने को हुए तैयार

दम्पति ने एक दूसरे को खिलायी मिठाई

बलिया। महिला थानाध्यक्ष मंजू सिंह की देखरेख में महिला हेल्प डेस्क की टीम ने दुबहड़ थाना क्षेत्र के जनाड़ी निवासी दम्पति को समझा- बुझाकर समाप्त करवाया। दम्पति ने हंसी खुशी एक साथ रहने को राजी हुए और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।

बता दे कि महिला थाना में वादी मनीषा देवी पत्नी प्रदीप राजभर निवासी ग्राम जनाड़ी थाना दुबहड़ जनपद बलिया द्वारा अपने पति प्रदीप राजभर, सास आशा देवी पत्नी गुप्तेश्वर राजभर, ननद काजल व निरजा कुमारी पुत्री गुप्तेश्वर राजभर निवासीगण जनाडी थाना दुबहड जनपद बलिया के द्वारा मारपीट तथा गाली गलौज करने का प्रार्थना पत्र दिया गया था। इस मामले में महिला थानाध्यक्ष मंजू सिंह की देखरेख में महिला हेल्प डेस्क ने दोनों पक्षों को थाने पर बुलाया गया।

आवेदिका के गर्भ में सात माह का बच्चा भी है, प्रभारी निरीक्षक द्वारा दोनों पक्षों को समझाया बुझाया गया। इसके बाद दोनों पक्ष एक साथ रहने के लिए राजी हुए। तत्पश्चात ससुराल पक्ष द्वारा यह निर्णय लिया गया कि आवेदिका मनीषा देवी को परेशान नहीं किया जायेगा। बहू घर में हंसी खुशी से रखा जायेगा। इसके अलावा मारपीट गाली गुप्ता नहीं किया जायेगा। इस दौरान दोनों पक्ष द्वारा सुलहनामा लिखकर दिया गया। अंत में दम्पति ने एक दूसरे को मिठाई खिलाते हुए एक साथ मिलकर रहने की शपथ ली। इस कार्य के लिए दोनों पक्षों द्वारा प्रभारी महिला थानाध्यक्ष व उनकी टीम को धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया गया।

Related Articles

Back to top button