नारी शक्ति वंदन रैली निकाल महिलाओं ने दी सरकार की योजनाओं की जानकारी

हमीरपुर : भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने मंगलवार को नारी शक्ति वंदन रैली निकाली। रामलीला मैदान राठ से रैली का शुभारंभ हुआ। जिसके माध्यम से महिलाओं को सरकार द्वारा चलाईं जा रहीं योजनाओं की जानकारी दी।
कार्यक्रम संयोजिका बबली सिंह रहीं। उन्होंने कहा केंद्र की मोदी व प्रदेश की योगी सरकार महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन के लिए योजनाएं चला रहीं हैं। जिसका लाभ लेकर महिलाएं अपने जीवन स्तर में सुधार ला रहीं हैं। महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष डा. आराधना राजपूत ने कहा सरकार महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने पर जोर दे रही है। जिसके लिए अनेक योजनाएं संचालित हैं। कहा, आज महिला घर से बाहर निकलने में डरती नहीं है। नारी सुरक्षा व सम्मान भाजपा सरकार की नीति है। रामलीला मैदान से शुरू हुई रैली का आंबेडकर चौराहा पहुंचने पर समापन हुआ। इस अवसर पर सुधा बुधौलिया, प्रियम मिश्रा, कल्पना नगायच, मंजू तिवारी, साधना बुधौलिया, प्रभा गुप्ता, रितु मिश्रा, पार्वती पाटकार, उपासना, भावना मिश्रा, शशि मिश्रा, प्रियंका, सोनाली, रिचा, साधना बुधौलिया मौजूद रहीं।

Related Articles

Back to top button