सांसद खेल स्पर्धा के तहत मोहनलालगंज लोकसभा में सांसद कौशल किशोर द्वारा सिधौली में आयोजित की गई साड़ी युक्त महिला दौड़, हजारों महिलाओ ने उत्साह के साथ किया प्रतिभाग।

सिधौली सीतापुर । लोकसभा क्षेत्र मोहनलालगंज के अंतर्गत सिधौली विधानसभा में सांसद खेल स्पर्धा के तहत मंगलवार को सिधौली में साड़ी युक्त महिला सेमी क्वार्टर मैराथन (5km दौड़) को मुख्य अतिथि क्षेत्रीय सांसद एवं आवासन एवं शहरी कार्य राज्यमंत्री कौशल किशोर जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला ने हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। सांसद खेल स्पर्धा 2024 के अंतर्गत मोहनलालगंज लोकसभा क्षेत्र के सिधौली में शायद पहली बार साड़ी पहनकर महिलाओं ने दौड़ लगाई, और महिलाओं ने भारतीय संस्कृति के साथ साड़ी पहनकर जो दौड़ लगाई उसे देखकर सभी दंग रह गए।
बताते चलें कि सांसद खेल स्पर्धा के अंतर्गत मोहनलालगंज लोकसभा में सांसद कौशल किशोर के नेतृत्व में सभी विधानसभाओं में महिलाओं की खेल में भागीदारी बढ़ाने और खासकर घरेलू महिलाएं जो ज्यादा घर से बाहर नहीं निकल पाती उनके लिए भी खेलों का आयोजन हो और वह भी खेल में आगे बढ़े इसके लिए केंद्रीय राज्यमंत्री व सांसद कौशल किशोर ने यह अनूठी प्रतियोगिता साड़ी युक्त महिला दौड़ का आयोजन किया जिसमे विगत 11 फरवरी को बीकेटी, लखनऊ में भी हजारों महिलाओं ने दौड़ लगाई थी वहीं साड़ी युक्त महिलाओं की सेमी क्वार्टर मैराथन (5किमी.दौड़) में सिधौली विधानसभा क्षेत्र की हजारों महिलाओं ने प्रतिभाग किया और खास बात यह रही कि यह सभी महिलाएं सिधौली विधानसभा की ही थीं और उसमे भी ज्यादातर ग्रामीण क्षेत्र की। इस साड़ी युक्त महिला सेमी क्वार्टर मैराथन में सावित्री देवी निवासी कुर्सी ने प्रथम, कोमल निवासी नई गढ़ी ने द्वितीय तथा सोनी निवासी धरौली ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
प्रथम पुरस्कार के रूप में 31 हजार ,द्वितीय 21 हजार तृतीय पुरस्कार के रूप में 11 हज़ार रुपए धनराशि की चेक व प्रमाणपत्र केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर व जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला द्वारा विजेताओं को वितरित किया गया। वहीं इसके बाद अगले दस प्रथम स्थान पर रही महिलाओं रितु गीतू यादव रागिनी अर्चना कुमारी मनोजनी रागिनी सिंह निशा शैलपुत्री लता राधा को 21 सौ रुपए, उसके बाद की दस दौड़ पूरी करने वाली महिलाओं सरिता रामरानी शिवानी आरती संध्या देवी किरन देवी माधुरी रागिनी लक्ष्मी स्वाती सिंह को 11 सौ रुपए व उसके बाद तृतीय पहुंची दस महिलाओं सुमन देवी संतोष कुमारी पूजा यादव अंजू रावत बीनू शिवानी सुनीता अंशिका शिवानी अर्चना को 501रुपए व प्रमाणपत्र पुरस्कार के रूप में दिया गया। वहीं कौशल किशोर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी देश को विकसित भारत आत्मनिर्भर भारत स्वच्छ और स्वस्थ भारत बनाने के लिए कार्य कर रहे हैं और विकसित और आत्मनिर्भर भारत बनाने में महिलाओ की भागीदारी अहम है इसलिए सभी क्षेत्रों में महिलाओं को आगे आकर विकसित भारत बनाने में अपना सफ़ल योगदान देना है। उन्होंने कहा कि इस तरह की दौड़ कराने का मुख्य उद्देश्य दौड़ में महिलाओं की रूचि बढ़ाना,उन्हें और अधिक प्रतिभावान बनाना है,जिससे ये महिलाएं राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंचकर अपनी खेल प्रतिभा को दिखा सके। इस मौक़े पर प्रभात किशोर जैकी गंगा राम राजपूत नगर पंचायत अध्यक्ष सिधौली प्रमुख सिधौली रामबक्श रावत प्रमुख प्रतिनिधि मुनेन्द्र अवस्थी ब्लाक प्रमुख मुन्नी देवी मंडल अध्यक्ष राकेश पांडेय सूर्यबक्श सिंह सांसद प्रतिनिधि अमित मोहन आलोक तिवारी पुष्कर गुप्ता रामनिवास प्रधान संघ अध्यक्ष विवेक सिंह पवन यादव पिंकू गुप्ता व अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button