धूमधाम से निकाली गई कलश यात्रा, ढोल नंगाड़ों में थिरकीं महिलाएं

हमीरपुर : पौथिया गांव में शुक्रवार को विष्णु महायज्ञ की 11वीं वर्षगांठ पर कलश यात्रा निकाली गई। बाबा ध्यानी आश्रम में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी यज्ञ की शुरुआत में आश्रम से सैकड़ों की संख्या महिलाएं अपने सिर पर कलश रखें चलती नजर आईं।
शोभा यात्रा में आधा दर्जन से अधिक आइ एम पब्लिक स्कूल के बच्चों द्वारा राम लक्ष्मण, हनूमान, शंकर, पार्वती, राधा कृष्ण, मां दुर्गा, मां काली सहित विभिन्न प्रकार की झांकियां शामिल रहीं। वहीं यात्रा में ढोल व डीजे की धुन में घोड़े थिरकते नजर आए। वहीं महिलाएं भी थिरकती दिखाई दीं। वहीं अचरी गायन का भी दौर रहा। गांव के सभी देवी-देवताओं की पूजा अर्चना करते हुए लोग बेतवा नदी पहुंचे। नदी से महिलाओं ने कलश में जल लेकर गांव का भ्रमण किया। भीषण गर्मी धूप के चलते गांव के लोग जगह-जगह पेठा, लड्डू, शरबत एवं नन्हे मुन्ने बच्चों के लिए फ्रूटी व ठंडा पानी का इंतजाम भी किया। शोभा यात्रा बड़ी देवी मंदिर, शिवाला मंदिर, पाथा माई, झाड़ू बाबा, बरमदेव बाबा, शंकर जी, आशा माइ, दुर्गा देवी मंदिर का भ्रमण करते हुए पुनः बाबा ध्यानी दास आश्रम पहुंची। विष्णु महायज्ञ 31 मई तक चलेगा।

Related Articles

Back to top button