संदिग्ध हालातों में हुई महिला की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

हमीरपुर : रविवार की रात एक महिला की जहर खाने से संदिग्ध हालातों में मौत हो गई। वहीं मृतका के परिजनों ने ससुरालियों पर दहेज की मांग पूरी न होने पर जहर खिलाकर मार डालने का आरोप लगाया है।
जनपद कानपुर नगर के कल्याणपुर निवासी वेदप्रकाश सोनी ने बताया कि उसने अपनी 28 वर्षीय बहन रेनू सोनी की शादी मौदहा कोतवाली रामनगर मोहल्ला निवासी कुलदीप के साथ की थी। शादी के बाद से ससुराल पक्ष के लोग आए दिन दहेज की मांग को लेकर उसकी बहन के साथ मारपीट करते थे। भाई ने आरोप लगाते हुए कहा कि रविवार की रात ससुराल पक्ष के लोगों ने बहन के साथ मारपीट की और जहर खिलाकर मार डाला। मृतका के एक बेटा व बेटी है। इस घटना से मृतक के स्वजन रो-रोकर बेहाल हैं। वहीं मृतका के पति कुलदीप ने बताया कि अज्ञात कारणों के चलते उसकी पत्नी ने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई और अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। मृतका अपने पीछे एक लड़का और एक लड़की को रोता बिलखता छोड़ गई है।

Related Articles

Back to top button