महिला चिकित्सक ने शारीरिक संबंध बनाने के बाद गुप्तांग काटकर नाले में बहाया

सारण। सारण जिले के मढ़ौरा में एक निजी अस्पताल की कथित महिला चिकित्सक ने सोमवार को अपने वार्ड पार्षद (मढ़ौरा नगर पंचायत वार्ड संख्या- 12) प्रेमी वेद प्रकाश का गुप्तांग काटकर बाथरूम के नाले में बहा दिया।

घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद, जख्मी वार्ड पार्षद को उपचार के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा। वहीं, महिला चिकित्सा को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। महिला चिकित्सक ने पुलिस को बताया कि वार्ड पार्षद वेद प्रकाश से उसका पिछले दो सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

इस दौरान, वह कई बार शादी करने का झूठा आश्वासन देकर फरार हो जाता था। इस दौरान, वह हमेशा यौन संबंध भी बनाता था। दो बार गर्भपात भी करना पड़ा, लेकिन इसके बाद भी उसने शादी नहीं की।

वार्ड पार्षद के भाई से हुआ था समझौता
महिला चिकित्सक ने बताया कि कोर्ट मैरिज के लिए कागज तैयार होने के बाद भी वह नहीं पहुंचा। इसके बाद कथित चिकित्सा के भाई राहुल कुमार के साथ वार्ड पार्षद का समझौता भी हुआ। इसके बाद 30 जून को वार्ड पार्षद वेद प्रकाश ने शादी का आश्वासन दिया था, लेकिन शादी नहीं की।

आज प्रेमी मिलने पहुंचा तो महिला चिकित्सक ने उनका गुप्तांग काट के बाथरूम के नाले में बहा दिया। महिला चिकित्सक ने पुलिस को बताया कि करीब वार्ड पार्षद ने शादी की तीन-चार जब शादी नहीं किया तो मैंने यह कदम उठाया। मढ़ौरा में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।

Related Articles

Back to top button