बिना मर्जी के शादी होने से नाराज युवती ने फांसी लगाकर दी जान

हमीरपुर : कुरारा थाना क्षेत्र के रघवा गांव में गुरुवार रात युवती ने अपने कमरे में दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है।
क्षेत्र के रघवा गांव निवासी मुन्ना पाल ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि गुरुवार रात जब हम लोग सो रहे थे। तभी मध्य रात्र के आसपास मेरी 19 वर्षीय पुत्री शैलजा पाल ने अज्ञात कारण के चलते अपने कमरे में लगे पंखे से दुपट्टे के सहारे आत्महत्या कर ली। रात में जानकारी होने पर पुलिस को घटना की जानकारी दे दी। वहीं थानाध्यक्ष योगेश तिवारी ने बताया कि मृतका की शादी उसके बिना मर्जी के तय कर दी गई थी। इसी के चलते वह नाराज चल रही थी और उसने फंदा लगा लिया।

Related Articles

Back to top button