कब बनकर तैयार होगा यमुना व बेतवा पुल?

हमीरपुर। केवल सौ मीटर मिट्टी भराई को लेकर बेतवा नदी का बाईपास पुल अटका हुआ है। इसे लेकर लोक निर्माण विभाग के चीफ इंजीनियर ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया। जल्द मिट्टी भराई करने का सख्त आदेश दिये हैं।

जिले में दो सौ करोड़ रुपये की लागत से बनवाया जा रहा बेतवा बाईपास पुल का मिट्टी का भराई का कार्य लोनिवि द्वारा न कराए जाने से छह माह से कार्य रुका है। लंबे समय से कार्य रुका होने के कारण जिलाधिकारी राहुल पांडेय ने नाराजगी जाहिर की थी, यही नहीं यमुना व बेतवा पुल का निर्माण कार्य रुका होने के कारण हाईवे में रोजाना जाम लगता है।

यातायात का अधिक दबाव होने से रोजाना सड़क दुर्घटनाएं होती हैं। लोक निर्माण विभाग के कानों में जू नहीं रेंग रही है। बाईपास पुल बनने में विलंब होने के मामले में जनप्रतिनिधियों ने शासन के उच्चाधिकारियों से शिकायत की है।

वहीं चित्रकूटधाम मंडल लोनिवि के चीफ इंजीनियर कन्हैया झा ने सेतु निगम द्वारा बनाए जा रहे यमुना व बेतवा पुलों की वास्तविक स्थिति को देखा। यहां तक कि सौ मीटर मिट्टी भराई वाले स्थान की भी बारीकी से जांच की।

Related Articles

Back to top button