जब जब धरती पर अधर्म का बोलबाला होता है तब भगवान किसी न किसी रूप में अवतार लेते हैं – पूज्य दिलीप कृष्ण भारद्वाज

चोपन/ सोनभद्र- प्रीतनगर गड़ईडिह में श्री रामेश्वर महादेव मंदिर पर चल रही सप्तदिवसिय संगीतमय श्रीराम कथा के प्रथम दिन यजमान रामपरिखा विश्वकर्मा सप्तनिक व्यास पीठ की पूजा अर्चना किये तत्पश्चात कथा का प्रारंभ हुआ जहां कथावाचक श्री दिलीप कृष्ण भारद्वाज जी ने राम नाम की महिमा को बताते हुए कहा कि भगवान निर्मल एवं स्वच्छ मन वाले को ही प्राप्त होते हैं और अधर्म का नाश करने के लिए भगवान स्वयं अवतार लेते हैं।
कथावाचक दिलीपकृष्ण भरद्वाज ने कहा कि जब-जब धरती पर अधर्म का बोलबाला होता है तब-तब भगवान किसी न किसी रूप में अवतार लेते है जिससे असुरों का नाश होता है और अधर्म पर धर्म की विजय होती है आगे उन्होंने कहा कि भगवान चारो दिशाओ के कण-कण में विद्यमान है इन्हें प्राप्त करने का मार्ग केवल सच्चे मन की भक्ति है। भगवान सर्वत्र व्याप्त है प्रेम से पुकारने एवं सच्चे मन से सुमिरन करने पर कही भी प्रकट हो सकते है। धर्म व सम्प्रदाय में अंतर समझाते हुए कथावाचक श्री भारद्वाज ने कहा कि धर्म व्यक्ति के अंदर एकजुटता का भाव पैदा करता है वही सम्प्रदाय व्यक्ति को बाहरी रूप से एक बनाता है | इस दौरान राम कथा में मुख्य रूप से भाजपा चोपन मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि संजीव त्रिपाठी ,आयोजन अध्यक्ष कमल किशोर सिंह, प्रदीप अग्रवाल,मनीष सिंह,धर्मेन्द्र जायसवाल, विकास चौबे,अमित सिंह बड़कू, बबलू सोनी,अरविन्द उपाध्याय, रविन्द जायसवाल,दीनदयाल सिंह,विकास सिंह छोटकु, आमित सिंह बढ़कू,संतोष सिंह,अजय यादव, अनिल यादव , सुशील सिंह, दिलीप गुप्ता, सत्यदेव पाण्डेय,अमर शर्मा,आर पी राम के साथ ही भारी संख्या में कथाप्रेमी उपस्थित रहे संचालन मनोज चौबे द्वारा किया गया कथा के दौरान वृंदावन धाम से आये झांकी के कलाकारों ने मनमोहक झांकियां प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया वहीं शांति व्यवस्था को लेकर प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ प्रताप सिंह अपने सहयोगियों के साथ चाक-चौबंद रहे|

Related Articles

Back to top button