सोनम कपूर ने रखी पूर्व इंग्लिश फुटबॉलर डेविड बेकहम के लिए वेलकम पार्टी

नई दिल्ली। डेविड बेकहम तीन दिन की यात्रा पर हैं। जहां बीते दिन उन्हें इंडिया वर्सेज न्यूजीलैंड के वर्ल्ड कप 2023 सेमीफाइनल मैच का लुत्फ उठाते देखा गया तो वहीं उनके लिए सोनम कपूर और उनके पति आनंद आहूजा द्वारा रखी गई वेलकम पार्टी में शिरकत करते हुए भी देखा गया, जिसमें बॉलीवुड सेलेब्स भी शिरकत करते हुए नजर आए। इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। वहीं फैंस रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं।

सोनम कपूर ने रखी डेविड बेकहम के लिए वेलकम पार्टी
इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज फुटबॉलर और कप्तान डेविड बेकहम कुछ दिन पहले ही भारत पहुंचे है। डेविड इंडिया में अपने यूनिसेफ के सद्भावना राजदूत के दौरान आए हैं। ऐसे में सोनम कपूर और उनके पति आनंद आहूजा ने फुटबॉलर के लिए ग्रैंड पार्टी का आयोजन किया, जिसकी कई तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर देखने को मिल रही हैं।

सोनम कपूर ने शेयर की तस्वीर
इस पार्टी की होस्ट और एक्ट्रेस सोनम कपूर ने अपने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें उन्होंने पार्टी की खूबसूरत सजावट और मेहमानों की झलक दिखाई है। पूर्व इंग्लिश फुटबॉलर डेविड बेकहम के लिए सोनम कपूर और उनके पति आनंद आहूजा ने मुंबई स्थित घर पर एक भव्य वेलकम पार्टी रखी, जिसमें शिरकत करते हुए फुटबॉलर को देखा गया.।

इसके अलावा पार्टी में अन्य मेहमान भी शामिल हुए, जिस लिस्ट में एक्ट्रेस के को स्टार रह चुके शाहिद कपूर वाइफ पत्नी मीरा राजपूत के साथ पार्टी में भाग लेते देखा गया था। अन्य मेहमानों में सोनम कपूर के पिता अनिल कपूर, दोस्त फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर भी पार्टी में पहुंचे। इसके अलावा करिश्मा कपूर, मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर को भी साथ देखा गया। इससे पहले डेविड बेकहम को सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी के साथ भी देखा गया था, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं।

सोनम कपूर ने रखी पूर्व इंग्लिश फुटबॉलर डेविड बेकहम के लिए वेलकम पार्टी रखी। इससे पहले कल, डेविड बेकहम ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड का सेमीफाइनल वर्ल्ड कप मैच भी देखा। इसके साथ ही उन्होंने सचिन तेंदुलकर से मुलाकात की और बॉलीवुड सेलेब्स सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी के साथ उनकी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हुईं।

Related Articles

Back to top button