भाजपा में शामिल होने के बाद आए ब्लाक प्रमुख का हुआ जोरदार स्वागत

हमीरपुर : सुमेरपुर ब्लाक प्रमुख जयनारायण सिंह यादव के भाजपा में शामिल होने के बाद जनपद में प्रथम आगमन पर जगह जगह पार्टी कार्यकर्ताओं सहित हजारों समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया।
बुंदेलखंड के इकलौते सपा ब्लाक प्रमुख सुमेरपुर जयनारायण सिंह यादव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हो गए है। गुरुवार को उनके जनपद के प्रथम आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं व हजारों समर्थकों ने दुर्गा देवी मोड़ पर जोरदार स्वागत किया। इसके बाद भाजपा कार्यालय पर आयोजित स्वागत कार्यक्रम में सदर विधायक डा.मनोज प्रजापति, राठ विधायक मनीषा अनुरागी, जिला पंचायत अध्यक्ष जयंती राजपूत, राठ चेयरमैन श्रीनिवास बुधौलिया, ज्वाइंग कमेटी के सहसंयोजक गणेश यादव, जिला मंत्री पुष्पराज सोनी, जिला उपाध्यक्ष किशन व्यास, जिला पंचायत सदस्य करन सिंह राजपूत, आदि ने पार्टी का पटका व फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। जनपद आगमन पर उनका जगह जगह पर ग्राम प्रधानों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों सहित पार्टी कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया।

Related Articles

Back to top button