मौसम विभाग ने पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के बाद राज्यों में बारिश की जताई आशंका

देश के राज्यों में मौसम का मिजाज काफी तेजी से बदल रहा है। मौसम विभाग ने पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के बाद कई तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश समेत कई राज्यों में बारिश की आशंका जताई है।

नवंबर महीने का आगाज हो गया है। इसके साथ ही ठंड का असर भी तेजी से बढ़ने लगा है। ऐसे में देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज हर-पल बदल रहा है। वहीं, मौसम विभाग ने कई राज्यों में भारी बारिश की आशंका जताई है। मौसम विभाग के मुताबिक, केरला तमिलनाडु, आंध्रप्रदेश,कर्नाटक और इनसे सटे इलाकों में आठ नवंबर तक भारी बारिश होने की संभावना है।

बढ़ेगी ठंड
बता दें कि पहाड़ी इलाकों में अब सुबह-शाम ठीक ठाक ठंड का एहसास होने लगा है। मौसम विभाग की मानें तो, जम्मू -कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश समेत हिमालयी इलाकों में कहीं-कहीं बारिश और बर्फबारी होने का पूर्वानुमान है। बारिश और बर्फबारी के बाद ठंड बढ़ेगी और मौसम शुष्क बना रहेगा।

दिल्ली में आबोहवा बहुत खराब
बता दें कि देश की राजधानी दिल्ली की हवा लगातार बद से बदतर होती जा रही है। हवा में धुंध की चादर छा गई है। दिवाली से पहले वायु गुणवत्ता सूचकांक कई जगहों पर 400 के पार पहुंच गया है। यह प्रदूषण का सबसे खतरनाक स्तर है। राजधानी मे सुबह-सुबह धुंध की चादर छाई है। प्रदूषण के स्तर को देखते हुए दिल्ली सरकार ने प्राइमरी तक के स्कूलों में 10 नवंबर तक छुट्टी के आदेश दिए हैं, जबकि कक्षा 6 से 12 तक के छात्रों को ऑनलाइन क्लास का विकल्प दिया है।

Related Articles

Back to top button