पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच जंग

नई दिल्ली। आईपीएल 2024 का दूसरा मुकाबला पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आज यानी 23 मार्च को खेला जा रहा है। यह मुकाबला यदविंदर सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में हो रहा है।

पंजाब किंग्स के कप्तान शिखर धवन ने अपने नए होम ग्राउंड में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। दिल्ली कैपिटल्स ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 174 रन बनाए। अभिषेक पोरेल ने आखिरी ओवर में शानदार बल्लेबाजी करते हुए कुल 3चौके और दो छक्के लगाए, लेकिन आखिरी गेंद पर वह रन आउट हो गए। हर्षल के ओवर में अभिषेक ने 25 रन कूटे।

दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग-11

दिल्ली कैपिटल्स- डेविड वार्नर, मिशेल मार्श, शाई होप, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), रिकी भुई, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, सुमित कुमार, कुलदीप यादव, खलील अहमद, ईशांत शर्मा

पंजाब किंग्स की प्लेइंग-11

पंजाब किंग्स- (प्लेइंग इलेवन): शिखर धवन (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, सैम कुरेन, लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), हरप्रीत बराड़, हर्षल पटेल, कैगिसो रबाडा, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह, शशांक सिंह

Related Articles

Back to top button