देवी देवताओं के अश्लील प्रदर्शन पर जिलाध्यक्ष ने की एसएसपी से शिकायत

बिल्सी बदायूँ। थाना बिल्सी के मोहल्ला नंबर आठ निवासी प्रमोद कुमार द्वारा आयोजित झांकी में बालाजी का रूप बनाकर अश्लीलता प्रदर्शन करने पर हिंदू संगठनों तथा समाजसेवियों नें धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचने पर दुख व्यक्त किया है। इस आशय का एक शिकायती पत्र एसएसपी को कलाकार वेलफेयर सोसाइटी के जिलाध्यक्ष प्रमीत शर्मा ने दिया है।

उन्होंने शिकायती पत्र में लिखा है कि बहजोई में आयोजित जागरण में प्रमोद कुमार द्वारा संचालित झांकी में अश्लीलता का प्रदर्शन किया गया है। आयोजित कार्यक्रम में दृश्य को देखकर महिलाओं के मस्तिष्क झुक गए। और कुछ महिलाएं पंडाल छोड़कर चली गई। और कुछ महिलाओं ने इस नृत्य की घोर निंदा की है।

जनता का कहना है कि प्रमोद कुमार द्वारा अपनी झांकियां में देवी देवताओं का इस तरह अश्लील दृश्य में प्रदर्शन करते हुए घोर अपमान करता है। लेकिन आज तक इस पर कोई भी कार्रवाई नहीं हुई है। इसलिए इसके हौसले बुलंद हो गए हैं। और इसने झांकियां में देवी देवताओं को नृत्य महिलाओं और पुरुषों को नग्न रूप में किया जाता है। जिसमें आयोजित कार्यक्रम में लोगों आनंद भी आता है। जो मनचले लोग हैं। मजे लेते हैं। और जो धार्मिकता जुड़े लोग हैं। वे अपनी आवाज बुलंद करने का प्रयास भी करते हैं लेकिन कुछ लोगों द्वारा उनकी आवाज को वही दवा दिया जाता है। इसलिए प्रमोद कुमार द्वारा अश्लीलता के इस नृत्य को और भी बढ़ावा दिया जाता है।

इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कलाकार वेलफेयर सोसाइटी के जिलाध्यक्ष द्वारा दिए गए। शिकायती पत्र पर एसएसपी ने दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

Related Articles

Back to top button