भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की कार्यशाला का हुआ आयोजन-12 फरवरी से 4 मार्च तक निकाली जाएगी ग्राम परिक्रमा यात्रा

उन्नाव| भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की कार्यशाला का आयोजन गंगाघाट मरहला के पास कोविद परिमार के आवास के करीब स्थित मैदान में किया गया। कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश के शोध प्रमुख एवं उन्नाव जिले के प्रभारी अभय प्रताप सिंह, उत्तर प्रदेश के प्रादेशिक कार्यकारिणी सदस्य के डी त्रिवेदी , सुनील तिवारी,ज्ञानेंद्र सिंह, एवं कई प्रदेश के नेता कार्यशाला में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अभय प्रताप सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश किसान मोर्चा के द्वारा 12 फरवरी से 4 मार्च तक ग्राम परिक्रमा यात्रा निकाली जानी है। हमारा लक्ष्य हर लोकसभा में अधिक से अधिक गांव में जाकर के मोदी जी के द्वारा दी जाने वाली योजनाओं के बारे में उन्हें बताएं और आगे आने वाले समय में हम लोग भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाएं क्योंकि मोदी की गारंटी ही सबसे बड़ी गारंटी है,और मोदी है तो मुमकिन है, यह कथन मोदी जी ने सत्य करके दिखाया वह चाहे धारा 370 हो या 35 ए हो या राम जन्मभूमि में मंदिर निर्माण हो और भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा, जो मोदी जी ने कहा वह सारे कार्य मोदी जी ने पूरे करें अब हमारा दायित्व बनता है कि पुनः 2024 में हमें भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनानी है।

भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष मनोज सिंह ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में कोविद परमार द्वारा मुख्य अतिथियों को प्रतीक चिन्ह देकर उनका स्वागत और सम्मान किया गया एवं उनके द्वारा भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा में पूरी लगन और निष्ठा के साथ कार्य करने का विश्वास दिलाया।
कार्यशाला का संचालन करते हुए जिला महामंत्री सुरेश चंद्र शुक्ला में सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया एवं उन्नाव जिले से आए हुए हर मंडल के मंडल अध्यक्ष की ओर से अतिथियों को पूरा श्वसन दिलाया की जो कार्य हम किसान मोर्चा को सौंप जा रहे हैं किसान मोर्चा पूरी ईमानदारी के साथ करेगा।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सहयोगी महामंत्री जितेंद्र सिंह पटेल,जिला उपाध्यक्ष विनोद शर्मा, मंडल अध्यक्ष अंकित पांडे, पंकज पटेल,राजकुमार,उन्नाव मंडल अध्यक्ष मनीष निगम,तथा बीरबल परिमार सहित किसान मोर्चा का पदाधिकारी मौजूद रहे।
……….

Related Articles

Back to top button