विश्व हिन्दू परिषद ने निकाला ऐतिहासिक पूजित अक्षत कलश यात्रा

15 जनवरी तक प्रत्येक घर पहुँचेगा निमंत्रण स्वरूप अक्षत

बलिया। विश्व हिन्दू परिषद बलिया एवं अन्य संघ के संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को बलिया जिले में भव्य पूजित अक्षत कलश यात्रा नगर के रामलीला मैदान से निकाली गई। इसके पूर्व वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश का पूजन किया गया। इस कलश यात्रा में हजारों की संख्या श्रीराम भक्तों ने जयश्रीराम के गगनभेदी उद्घोष के साथ सहभागिता किया।
श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या में निर्माणाधीन श्रीराम मंदिर एवं भगवान श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा के निमित्त आए पूजित अक्षत को गाँव – गाँव, घर घर एवं जन-जन तक पहुंचाने के लिए श्रीरामभक्त प्रतिबद्ध हैं एवं इसी हेतु कलश यात्रा का आयोजन किया गया I अक्षत कलश यात्रा नगर स्थित श्रीरामलीला मैदान से आरम्भ होकर नया चौक, स्टेशन रोड होते हुए टीडी कालेज पर जाकर संपन्न हुआ। पूजित कलश यात्रा में राम दरबार की विभिन्न झांकियां आकर्षित कर रही थी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रांत सह मंत्री मंगलदेव चौबे ने कहा कि भगवान श्रीराम का मंदिर केवल एक मंदिर ही नहीं, अपितु अरबों हिन्दुओं की आस्था का प्रतीक है। जिसके लिए हिन्दू समाज और विश्व हिन्दू परिषद अपने प्राण तक न्यौछावर करने को तत्पर रहा हैं और सदा रहेगा। कहाकि यह मंदिर और कलश यात्रा का वर्णन युगों युगों तक हिन्दू जनमानस के हृदय में विराजमान रहेगा। यह अक्षत प्रत्येक घर पदाधिकारी घर-घर जाकर एक से 15 जनवरी तक पहुँचाने काम करेंगे जो अयोध्या आने का निमंत्रण पत्र होगा। इसी क्रम में राज्यसभा सांसद नीरज शेखर ने जयश्रीराम के जयघोष से अपने उद्बोधन की शुरुआत की।

इसके अलावा भाजपा जिलाध्यक्ष संजय यादव, पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी, नपा अध्यक्ष संत कुमार गुप्ता उर्फ मिठाई लाल ने संबोधित किया। अंत में राम बालक बाबा ने श्रीराम जयराम के साथ प्रभु राम के बारे में व्याख्यान कर शुभकामनाएं दी। इस विराट एवं भव्य कलश यात्रा में विभाग प्रचारक तुलसीराम, प्रांत कार्यवाह विनय, जिला सहसंघचालक विनोद, जिला प्रचारक विशाल, जिला कार्यवाह हरनाम, जिला समन्वयक अरूण कुमार मणि, विश्व हिन्दू परिषद के प्रान्त सहमंत्री मंगलदेव चौबे, कार्याध्यक्ष सुनील यादव, जिला मंत्री भानू तिवारी, सनक पांडेय, विवेकानंद पांडेय, सौरभ, देवेन्द्र यादव, संजीव दुबे, अम्बादत पाण्डेय, बलजीत सिंह, राघवेन्द्र, रामकृष्ण उपाध्याय, राजकुमार मिश्र, शैलेन्द्र त्रिपाठी, विजेंद्र चौबे, अनेकों विद्यालयों के विद्यार्थी, अनेकों संगठन के सदस्य व हजारों महिला व पुरुष श्रीराम भक्त उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button