विष्णु महायज्ञ का हुआ शुभारंभ, कलश यात्रा में शामिल हुईं राठ ‌विधायक

हमीरपुर : इमिलिया गांव स्थित खेरापति आश्रम में श्री विष्णु महायज्ञ का शुभारंभ सोमवार को वैदिक मन्त्रोचारण के साथ हुआ। इश मौके पर भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में राठ विधायक मनीषा अनुरागी के साथ सैकड़ो महिलाएं अपने सिर में कलश रखे हुए मंगल गीत गाते हुए चल रहीं थीं।
मुस्करा विकासखंड क्षेत्र के इमिलिया गांव स्थित खेरापति आश्रम के मैदान में आयोजित आठ दिवसीय श्री विष्णु महायज्ञ को लेकर व्यापक तैयारियां की गई है। सोमवार की दोपहर बाद बैंड बाजा व एक दर्जन से अधिक घोड़े के साथ चारों ओर जयघोष की गूंज ने महौल को पूरी तरह भक्तिमय बना दिया।कलश यात्रा की तैयारी सुबह से ही शुरू हो गयी थी। दोपहर होते होते यज्ञ स्थल पर पुरूष एवं महिलाओं की भारी भीड़ एकत्रित हो गयी।कलश यात्रा खेरापति आश्रम से चलकर गांव स्थित तालाब से मंत्रोच्चारण के बीच कलश में जल भरा गया।यात्रा के दौरान राठ विधायक मनीषा अनुरागी के साथ गांव की सैकड़ो महिलाएं कलश रखे मंगल गीत गाते हुए चल रही थी। इसके बाद यात्रा पूरे गांव की गलियों का भ्रमण करते हुए पुन: यज्ञ स्थल पर पहुंची।

कलश यात्रा के दौरान प्रमुख रूप से विधायक के साथ भारत अनुरागी, भाजपा युवा नेता अभिषेक तिवारी, अनुपम मिश्रा पूर्व ब्लाक प्रमुख रूप से मंडल अध्यक्ष शक्ति चौरसिया, जिला पंचायत सदस्य करन सिंह राजपूत, ब्लाक प्रमुख वीर नारायण राजपूत, शैलेन्द्र तिवारी, राहुल द्विवेदी सहित गांव और आसपास के गांवों के हजारों लोग मौजूद रहे। यज्ञ में वृंदावन धाम से आए यज्ञाचार्य पंडित धनंजय पांडेय व भगवचार्य नीरज शास्त्री ने विधि विधान के साथ कलश को यज्ञ स्थल पर स्थापित किया गया।

Related Articles

Back to top button