विष्णु देव साय आज मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे

छत्तीसगढ़ में विष्णु देव साय आज मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथग्रहण समारोह में पीएम मोदी भी शिरकत करेंगे। रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में शपथग्रहण समारोह का आयोजन किया गया है।

छत्तीसगढ़ में विष्णु देव साय आज मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथग्रहण समारोह में पीएम मोदी भी शिरकत करेंगे। रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में शपथग्रहण समारोह का आयोजन किया गया है। उम्मीद जताई जा रही है कि पीएम मोदी समेत भाजपा के कई दिग्गज नेता इस आयोजन में शामिल होंगे।

जानकारी के मुताबिक, दोपहर डेढ़ बजे शपथग्रहण समारोह का आयोजन होने वाला है। छत्तीसगढ़ के होने वाले सीएम विष्णु देव साय ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंह देव और छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज को शपथग्रहण समारोह के लिए निमंत्रण दिया है।

क्या बोलीं विष्णु देव साय की पत्नी
छत्तीसगढ़ के होने वाले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पत्नी कौशल्या देवी ने कहा कि हम बहुत उत्साहित हैं। इस भावना को व्यक्त करने के लिए शब्द नहीं हैं। हम आपके प्यार और आशीर्वाद के कारण यहां हैं।

रायपुर के लिए रवाना हुए सीएम योगी
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के लिए रवाना हो गए हैं। विष्णु देव साय आज छत्तीसगढ़ के सीएम पद की शपथ लेंगे।

दिलीप सिंह जूदेव हैं मेरे राजनीतिक आदर्श- विष्णु देव साय
विष्णु देव साय ने कहा कि आज मुझे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेनी है। मेरी मां, पत्नी, भाई और पूरा परिवार यहां है। दिलीप सिंह जूदेव मेरे राजनीतिक आदर्श हैं, वह ही मुझे राजनीति में लाए। आज मैं जहां हूं, वहां तक पहुंचाने में उनकी बहुत बड़ी भूमिका रही है।

विष्णु देव साय ने की जनता से मुलाकात
छत्तीसगढ़ के होने वाले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उनकी पत्नी कौशल्या देवी ने रायपुर में अपने आवास पर पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने लोगों से भी मुलाकात की।

विष्णु देव साय ने परिवार संग घर पर की पूजा-अर्चना
शपथ ग्रहण समारोह से पहले छत्तीसगढ़ के होने वाले सीएम विष्णु देव साय ने रायपुर स्थित अपने आवास पर पूजा-अर्चना की।

क्या बोले विष्णु देव साय?
विष्णु देव साय ने कहा कि आज मैं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लूंगा। मैंने जगन्नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद लिया।

विष्णु देव साय ने की मंदिर में पूजा
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने से पहले विष्णु देव साय रायपुर के जगन्नाथ मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने पूजा-अर्चना की।

कैबिनेट में हो सकते हैं 13 मंत्री
छत्तीसगढ़ कैबिनेट में मुख्यमंत्री समेत अधिकतम 13 मंत्री हो सकते हैं। अटकलें यह हैं कि कैबिनेट में दो डिप्टी सीएम होंगे। इसमें एक ओबीसी और एक सामान्य वर्ग से हो सकता है।

शपथग्रहण समारोह के लिए बनाए गए तीन मंच
छत्तीसगढ़ में आज होने वाले शपथग्रहण समारोह के लिए साइंस कॉलेज मैदान में तैयारियां पूरी हो गई हैं। अधिकारी ने बताया कि तीन अलग-अलग मंच बनाए गए हैं। अधिकारी ने कहा कि शपथग्रहण समारोह पहले मंच पर होगा। बीच वाला मंच वीआईपी के लिए आरक्षित है, जबकि तीसरा मंच नवनिर्वाचित विधायकों के लिए है।

रायपुर में चप्पे-चप्पे पर कड़ा पहरा
छत्तीसगढ़ में शपथग्रहण समारोह को लेकर सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं। एक अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था के लिए लगभग 1,000 पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। रायपुर शहर के चौराहों, बस स्टैंडों, रेलवे स्टेशनों, हवाई अड्डों आदि पर तलाशी अभियान भी चलाया जा रहा है।

कांग्रेस नेताओं को दिया निमंत्रण
साव ने कि शपथग्रहण समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह और अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे। साव ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता और आम लोग भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहेंगे। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के लिए कांग्रेस सहित राज्य के सभी राजनीतिक दलों को आमंत्रित किया गया है।

50 हजार से अधिक लोग बनेंगे शपथग्रहण के गवाह
अरुण साव ने नई कैबिनेट को लेकर चल रही अटकलों के बारे में बताया कि शपथ लेने वाले नेताओं की सही संख्या समय पर सभी को पता चल जाएगी। रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में तैयारियां की गई हैं, जहां शपथ ग्रहण समारोह होगा। समारोह में 50,000 से अधिक लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।

ऐतिहासिक होगा शपथग्रहण समारोह- अरुण साव
छत्तीसगढ़ बीजेपी के अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत की तरह विष्णु देव साय का शपथग्रहण समारोह भी ऐतिहासिक होगा।

आज सीएम पद की शपथ लेंगे विष्णु देव साय
विष्णु देव साय आज छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री की शपथ लेंगे। समारोह में प्रधानमंत्री मोदी के अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी. नड्डा, केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया, छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, सह प्रभारी नितिन नबीन सहित अनेक राज्यों के मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता उपस्थित रहेंगे।

Related Articles

Back to top button