सलेमपुर लोस से जभाविपा से वीरेंद्र राम प्रत्याशी घोषित

जनतांत्रिक भारत विकास पार्टी का बैठक सम्पन्न

बलिया। राष्ट्रीय जनतांत्रिक भारत विकास पार्टी की बैठक शुक्रवार को गांधी पार्क रसड़ा में राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ पीएन तिवारी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिसमें पार्टी ने वीरेंद्र नाथ राम को लोकसभा क्षेत्र71 सलेमपुर से प्रत्याशी बनाया गया। प्रत्याशी बनने पर वीरेन्द्र राम ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को धन्यवाद ज्ञापित किया। वहीं पार्टी कार्यकर्ताओं से प्रत्याशी को जीतने की अपील की गयी। साथ ही पार्टी के 6 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की गई। जिसमे डाॅ.पीएन तिवारी, नित्यानन्द तिवारी, सुनील कुमार सरदासपुरी, आदित्य कुमार मिश्र, शिवसागर पाण्डेय, श्रीमती रीता सिंह का नाम है। पार्टी संपूर्ण विकास भ्रष्टाचार मुक्त भारत और जन-जन के विकास के नाम पर चुनाव लड़ेगी। इस मौके पर धनुषधारी राम,शशि शेखर मिश्र, गणेश पांडेय,छोटेलाल वर्मा,घनश्याम तिवारी, वीरेंद्र नाथ राम, शिवसागर पांडे, सुनील कुमार सरदारपुरी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button