प्राण प्रतिष्ठा समिति द्वारा विराट धर्म सभा हुआ आयोजन

कार्यक्रम के पश्चात निकाली गई शोभा यात्रा

रसड़ा (बलिया)। श्रीराम मंदिर नूतन विग्रह प्राण प्रतिष्ठा समिति रसड़ा के तत्वावधान में शनिवार की सुबह धर्मसभा का आयोजन श्रीनाथ मठ के रामलीला मैदान में सम्पन्न हुआ। धर्मसभा के पश्चात रामलीला मैदान से पूरे नगर में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई।जिससे रसड़ा नगर श्रीराममय हो गया। इस दौरान नागरिकों ने शोभा यात्रा में शामिल रामभक्तों पर पुष्प की वर्षा कर उनका अभिवादन किया।
धर्म सभा को संबोधित करते हुए गोरक्ष प्रांत के प्रांत प्रचारक सुभाष ने कहा कि भगवान विष्णु के अवतार श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा आज पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बना हुआ है। 22 जनवरी 2024 को लोग आने का इंतजार कर रहे हैं। इस तिथि को सभी लोग राम ज्योति जलाकर दीपावली मनाएंगे। यह समय जागरण का है और प्राण प्रतिष्ठा का है। कार्यक्रम के प्रारंभ में प्रभु राम के चित्र के समक्ष आरती उतार की गई। शोभा यात्रा में बाल रूप में भगवान राम, हनुमान की झांकियों ने सभी का मनमोह लिया। शोभा यात्रा का नेतृत्व श्रीनाथ मठ के महंथ कौशलेंद्र गिरि, विद्वान, साधु, संत , नगर के संभ्रात गणमान्य लोग संघ चालक रामबाबू, विभाग प्रचारक तुलसीराम, जिला प्रचारक अनुजजी, अक्षत वितरण कार्यक्रम के संयोजक डॉ. आलोक, श्याम कृष्ण गोयल, पूर्व सांसद बब्बन राजभर, भाजपा जिला अध्यक्ष संजय यादव, शिवेंद्र बहादुर सिंह, संजय जयसवाल, अविनाश सोनी, कन्हैया आदि रहे।

Related Articles

Back to top button