शोषण रहित समाज की संरचना के लिए आजीवन संघर्षरत रहे विजयशंकर: नीरज शेखर

छठवीं पुण्यतिथि पर भावपूर्ण स्मरण किए गए प्रमुख समाज सेवी विजयशंकर

रसड़ा (बलिया)। प्रमुख समाज सेवी स्व. विजयशंकर सिंह ने आजीवन शोषण रहित समाज की संरचना के लिए संघर्ष किया। गरीबों, शोषितों को न्याय दिलाने के लिए वे सदैव तत्पर रहे। मंगलवार की सायं जाम गांव निवासी स्व. विजयशंकर सिंह की छठवीं पुण्यतिथि पर जाम गांव में संगोष्ठी एवं विशाल श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद नीरज शेखर ने यह बातें कहीं।
नीरज शेखर ने कहा कि स्व. सिंह ने अपना संपूर्ण जीवन अन्याय एवं उत्पीड़न के अंत के लिए समर्पित कर दिया, ताकि समता मूलक समाज की संरचना संभव हो सके। इस मौके पर स्व. विजयशंकर सिंह के पुत्र एवं समाज सेवी समर बहादुर सिंह ने 1200 से अधिक गरीबों एवं जरूरतमंदों में कंबल प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया। श्रद्धांजलि सभा को यशवंत सिंह सदस्य विधान परिषद, मनोज राय जिला पंचायत अध्यक्ष मऊ, आदर्श नगर पालिका परिषद रसड़ा के चेयरमैन विनयशंकर जायसवाल, श्रीनाथ मठ के महंत कौशलेंद्र गिरी, पूर्व प्रमुख प्रतिनिधि सतीश सिंह, ग्राम प्रधान अरविंद गोप आदि विशिष्टजनों ने स्व. सिंह के विराट व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों को आत्मसात करने का आह्वान किया। सभी के प्रति आभार समर सिंह ने व्यक्त किया।

-रसड़ा के जाम में स्व. विजयशंकर सिंह के छठवीं पुण्यतिथि पर पुष्प अर्पित करते सासंद नीरज सिंह।

Related Articles

Back to top button