आज अपनी सरकार का बहुमत साबित करेंगे नायब सैनी

चंडीगढ़। लोकसभा चुनाव के पहले भाजपा ने हरियाणा में सरकार का चेहरा बदलकर एक बड़ा दाव खेला है। नायब सिंह सैनी हरियाणा के नए और 15वें मुख्यमंत्री बने। सीएम सैनी ने आज राज्य विधानसभा का एक दिन का विशेष सत्र बुलाया है। जिसमें वह अपना बहुमत सिद्ध करेंगे। इसी दिन विधानसभा के नये स्पीकर का भी चुनाव हो सकता है।

 इससे पहले हरियाणा में अचानक बदले नाटकीय राजनीतिक घटनाक्रम में मनोहर लाल और उनकी पूरी कैबिनेट ने मंगलवार को एक साथ अपना इस्तीफा दिया था। जिसके बाद जजपा समर्थन वाली सरकार गिर गई।

दोपहर बाद हुई भाजपा की विधायक दल की मीटिंग में नायब सिंह सैनी को मुख्यमंत्री के लिए चुना गया। इस प्रकार से करीब हरियाणा में पिछले साढ़े चार साल से चला आ रहा भाजपा व जननायक जनता पार्टी का राजनीतिक गठबंधन भी टूट गया।

फ्लोर टेस्ट से पहले JJP ने किया व्हिप जारी, वोटिंग के दौरान अनुपस्थित रहें विधायक

आज 11 बजे सैनी सरकार सदन में अपना बहुमत साबित करेगी लेकिन उससे पहले जननायक जनता पार्टी ने विधायकों के लिए तीन लाइन का व्हिप जारी किया है। जिसमें कहा गया कि पार्टी के विधायक विश्वासमत के दौरान सदन से सदन से अनिवार्य रूप से अनुपस्थित रहेंगे।

फ्लोर टेस्ट पर हरियाणा के मंत्री रणजीत सिंह चौटाला का आया बयान

विधानसभा में आज फ्लोर टेस्ट पर हरियाणा के मंत्री रणजीत सिंह चौटाला ने कहा कि यह सिर्फ औपचारिक है। 48 विधायक वैसे भी हमारे साथ हैं। जेजेपी के लोग भी निर्णय ले रहे हैं। यह औपचारिक है और इसे निभाया जाएगा। यह एक अच्छी परंपरा है।

‘मैं भाजपा का भक्त…’ सैनी के सीएम बनने के बाद हरियाणा के पूर्व गृह मंत्री विज की पहली प्रतिक्रया

नायब सैनी के सीएम बनने के बाद पहली बार मीडिया के सामने हरियाणा के पूर्व गृह मंत्री अनिल विज ने बयाान दिया। उन्होंने कहा कि मैं भाजपा का भक्त हूं। परिस्थितियां बदल सकती हैं लेकिन मैं पार्टी के लिए काम करना जारी रखूंगा। विज ने फ्लोर टेस्ट को लेकर कहा कि मैंने हर परिस्थिति में बीजेपी के लिए काम किया है और अभी भी करूंगा तथा पहले से कई गुना ज्यादा करूंगा।

Related Articles

Back to top button