स्काउट गाइड के उपाध्यक्ष वने महेश शर्मा

बदायूंl भारत स्काउट गाइड संस्था उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में प्रादेशिक प्रशिक्षण केंद्र मम्फोर्डगंज प्रयागराज में हुए प्रादेशिक परिषद के पदाधिकारियों के चुनाव में जिले के महेश चंद्र सक्सेना एडवोकेट के छठवीं वार प्रादेशिक परिषद के निर्विरोध वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर चुनें जाने पर उनका स्काउट भवन प्रशिक्षण केंद्र पर उनका फूलमालाओं से भव्य स्वागत किया गया। वहीं मिनी कुंभ मेला ककोड़ा में सराहनीय सेवा करने वाले स्काउटों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। नवनिर्वाचित प्रादेशिक उपाध्यक्ष महेश चंद्र सक्सेना ने बताया कि प्रादेशिक परिषद के पदाधिकारियों के चुनाव में 75 जिलों में डीआइओएस, संयुक्त शिक्षा निदेशक, आईएएस, पीसीएस अधिकारियों ने चुनाव अधिकारी की देखरेख में वोटिंग की। उन्होंने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए डा.महेंद्र सिंह कैबिनेट मिनिस्टर उत्तर प्रदेश सरकार, प्रादेशिक मुख्यायुक्त पद के डा. प्रभात कुमार पूर्व अपर मुख्य सचिव शिक्षा तथा लोकसेवा आयोग अध्यक्ष चुने गए।


इस मौके पर जिला मुख्यायुक्त डा. वीरपाल सिंह सोलंकी, प्रादेशिक संगठन कमिश्नर नेहा कटियार, उमेश गौड़, अनिल राठौर, योगेंद्र पाल शर्मा, वीरेंद्र कुमार धींगड़ा, विनोद कुमार सक्सेना, रोहिताश सक्सेना, कंचन सक्सेना, राजकुमारी, सुभाष मैथिल, अनुराग शर्मा, गोपाल चौहान, नंदराम शाक्य, ज्योति सक्सेना, सरोजिनी गुंजयाल, स्वदेश चंद्र, रामदास यादव, महीपाल सिंह, मुन्नी देवी, हरप्रताप राठौर आदि मौजूद रहे। संचालन डीओसी मु. असरार ने किया।

Related Articles

Back to top button