रामगोपाल निगम बने भाकियू के उपाध्यक्ष

बाराबंकी। संगठन ने कार्यकारिणी का विस्तार करते भारतीय किसान यूनियन भानू का जिला उपाध्यक्ष रामगोपाल निगम को बनाया साथ ही पद ग्रहण करते समय संकल्प दिलाया कि जनपद के किसानों की समस्याओं व छात्र छात्राएं एव नौजवान वर्ग के साथ उनकी समस्याओं को प्राथमिकता से उठाना और उन्हें हक दिलाना हमारी पहली प्राथमिकता होगी।संगठन को विश्वास भी दिलाया तन मन के साथ संगठन को मजबूत करने का काम करेंगे। इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन भानू के युवा प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र यादव बबलू, मंडल अध्यक्ष, रवि वर्मा, जिला अध्यक्ष राधे रमन वर्मा आदि सभी जिला, मंडल एव प्रदेश के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button