वेद प्रकाश द्विवेदी बने एकम सनातन भारत दल के युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष

लखनऊ। एकम सनातन भारत दल के प्रदेश अध्यक्ष विंग कमांडर पुष्कल द्विवेदी (सेवानिवृत्ति) ने तेजतर्रार युवा नेता वेद प्रकाश द्विवेदी को पार्टी के युवा इकाई का प्रदेश अध्यक्ष एवं दल का प्रदेश सचिव संगठन नियुक्त किया है।
एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से पुष्कल सिंह ने बताया है कि वेद प्रकाश द्विवेदी ऊर्जावान युवा नेता हैं जिनकी कार्यक्षमता एवं तेजस्विता से दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अंकुर शर्मा और राष्ट्रीय महासचिव संदीप देव ने वेद प्रकाश को राष्ट्रीय स्तर के पद पर जल्दी पदोन्नति करने का विचार भी किया है। उन्होंने वेद प्रकाश द्विवेदी को प्रदेश संगठन में सचिव तथा युवा मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त करते हुए भविष्य में उनसे आशा की है की वेद प्रकाश द्विवेदी पार्टी के विचारों को जन जन तक पहुंचाने के लिए अपने कार्य क्षमता का उपयोग करेंगे। तथा पार्टी का विस्तार प्रदेश स्तर पर करने हेतु जी जान से जुटेंगे।

Related Articles

Back to top button