उत्तर प्रदेश की उन्नाव लोकसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी के साक्षी महाराज ने दर्ज की जीत

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश की उन्नाव लोकसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी के साक्षी महाराज ने 37113 मतों से जीत दर्ज कर ली है। दूसरे नंबर पर समाजवादी पार्टी प्रत्याशी अन्नू टंडन रहीं। बसपा ने इस सीट पर अशोक पांडेय पर दांव लगाया था। इस सीट पर कुल आठ प्रत्याशी चुनावी मैदान में थे। जिसमें साक्षी महाराज को जनता ने चुना।

डॉ. सच्चिदानंद हरि साक्षी महाराज – भाजपा

अन्नू टंडन – सपा

अशोक पांडेय – बसपा

सैफ खान – भारतीय परचम पार्टी

हिमांशु शर्मा – भारतीय शक्ति चेतना पार्टी

सैय्यद सरफराज गांधी – निर्दलीय

शिव प्रकाश सिंह – निर्दलीय

उमेश – निर्दलीय

2019 का जनादेश
2019 के लोकसभा में पर नौ प्रत्याशियों ने भाग्य अजमाया था। जिसमें भाजपा के साक्षी महाराज, समाजवादी पार्टी के अरुण शंकर शुक्ला और कांग्रेस की अन्नू टंडन के बीच मुख्य मुकाबला था। इस सीट पर भाजपा प्रत्याशी को 7,03,507, सपा प्रत्याशी को 3,02,551 और कांग्रेस प्रत्याशी अन्नू टंडन को 1,85,634 वोट मिले थे। कई प्रत्याशियों की जमानत भी जब्त हुई थी। इस सीट पर साक्षी महाराज ने बड़े अंतर से जीत दर्ज की थी।

Related Articles

Back to top button