उत्तर प्रदेश : जालौन में नीतीश कुमार बयान को लेकर फूंका पुतला….

जालौन: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सदन में महिलाओं को लेकर दिए गए अमर्यादित बयान पर लोग आक्रोशित हैं। उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहीद भगत सिंह चौराहे पर बिहार के मुख्यमंत्री का पुतला फूंकते हुए उनके विरोध में नारेबाजी की है।

उल्लेखनीय है कि सदन में जिस तरह से सरेआम बिहार के मुख्यमंत्री ने महिलाओं को लेकर अमर्यादित टिप्पणी की, उसको लेकर उनकी हर ओर आलोचना हो रही है। विपक्ष भी उनके इस बयान को लेकर हमलावर हो गया है। भाजपा पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आज उरई कोतवाली क्षेत्र के शहीद भगत सिंह चौराह पर पतला फूंकते हुए नीतीश कुमार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पार्टी के पदाधिकारियों का कहना है कि इस तरह की बयान बाजी पार्टी की सोच को प्रदर्शित करता है। नीतीश कुमार ने जिस तरह से बयानबाजी की है, वह बेहद अशोभनीय और शर्मनाक है। उन्हें पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए।

Related Articles

Back to top button