योगी सरकार में विकसित हो रहा उत्तर प्रदेश :ब्रजेश पाठक

  • योगी सरकार में विकसित होता उत्तर प्रदेश विषय पर कई देशों के उ.प्र के प्रवासियों से भाजपा विदेश विभाग उ.प्र द्वारा आयोजित एनआरआई संवाद वर्चुअल कार्यक्रम संपन्न

निष्पक्ष प्रतिदिन/लखनऊ

भाजपा विदेश विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा उप मुख्यमंत्री उ.प्र सरकार बृजेश पाठक एवं उ.प्र के प्रवासी भारतीयों के बीच संवाद कार्यक्रम का आयोजन संपन्न हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि एवं वक्ता ब्रजेश पाठक ने योगी सरकार में विकसित होता उत्तर प्रदेश विषय पर कई देशों के उ.प्र के प्रवासियों से भाजपा विदेश विभाग उ.प्र द्वारा आयोजित एनआरआई संवाद वर्चुअल कार्यक्रम पर चर्चा की, रविवार देर रात्रि तक चले इस कार्यक्रम में कई देशों में रहने वाले भारतीय मूल के प्रवासी व उन देशों के रीजिनल कोरडिनेटर्स एवं प्रदेश भाजपा के सभी क्षेत्रों के संयोजक वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से जुड़े ।

       कार्यक्रम के मुख्य वक्ता उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक & nbsp; ने उ.प्र सरकार की उपलब्धियों चर्चा करते हुए सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश के विकास की चर्चा की।उन्होंने योगी सरकार के अनगिनत उपलब्धियों के विषय मे चर्चा की जिसमे उत्तरप्रदेश में चिकित्सा, शिक्षा, इंफ्रास्ट्रेक्चर तथा कानून व्यवस्था में अभूतपूर्व कार्य व सुधार से डायस्पोरा को अवगत कराया। जिसमें & nbsp;

गत सप्ताह श्रीराम मंदिर का ऐतिहासिक उद्घाटन विश्व मे समस्त भारतीयों व विदेशियों द्वारा मनाया जाने वाला सबसे बड़ा उत्सव रहा।कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद खीरी निवासी भाजपा प्रदेश संयोजक राज राजेश्वर सिंह ने की व उन्होंने विषय स्थापना करते हुए मुख्य अतिथि का अभिनन्दन किया व विभाग की गतिविधियों से लोगों को परिचय कराया।श्री  सिंह ने यह भी बताया कि भाजपा का यह विभाग उ.प्र के प्रवासियों से प्रदेश व केंद्र के नेताओं का यह संवाद कार्यक्रम कराता रहा है जिसमें पूर्व में मुख्य रुप से केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी, केन्द्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर , तत्कालीन प्रदेश सरकार में मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह , जय प्रताप सिंह  व महेंद्र सिंह ने समय समय पर विभिन्न विषयों पर वर्चुअल संवाद किया है।कार्यक्रम में प्रारंभिक उद्बोधन विशिष्ट अतिथि  बिजय चौथाईवाले ग्लोबल हेड भाजपा विदेश सम्पर्क बिभाग द्वारा किया गया। जिसमें उन्होंने सभी अतिथियों को देश व पार्टी हित में उनके योगदान के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने यह भी बताया कि उ.प्र भाजपा विदेश विभाग  द्वारा “यू.पी. पोजिटिव” पत्रिका का प्रकाशन किया जा रहा है। जिसमें सरकार कर कार्यों व प्रदेश के प्रवासियों के विभिन्‍न देशों में संपन्न हुए कार्यक्रमों का संकलन होता है व एक दूसरे की गतिविधियों से अवगत रहने का एक अच्छा माध्यम है।दूसरे विशिष्ठ अतिथि ओम प्रकाश श्रीवास्तव , प्रभारी भाजपा विभाग व प्रकोष्ठ ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।इस कार्यक्रम का सफल संचालन प्रदेश सह संयोजक डा. मनोज शाह ने किया जिन्होने सभी आये अतिथियों का अभिनन्दन किया व कार्यक्रम में एक प्रवासियों का मुख्य अतिथि के साथ व्यवस्थित रुप में संवाद संपन्न कराया।मुख्य अतिथि के उद्बोधन के उपरांत ओपेन सेशन हुआ जिसमें कई देशों के एनआरआई ने उनसे चर्चा की व विषय पर अपने प्रश्न भी पूछे । मुख्य अतिथि से चर्चा करने वालों में मुख्यतः कनाडा से डॉक्टर शिवेंद्र द्विवेदी, रूस से डॉक्टर रामेश्वर सिंह ,यूएसए से शोभा, ऑस्ट्रेलिया से प्रशांत सिंह शिकागो से डॉक्टर ब्रह्माजी राघव ,एटलांटा से हिमांशु कर्णवाल ने कुछ महत्वपूर्ण सुझाव रखे । इसके साथ ही कई प्रवासियों ने मुख्य अतिथि से प्रश्न पूछे जिसमें मुख्य रुप से डेनमार्क के अजय सिंह , अमेरिका से रितु झा, केन्या से अभिषेक राना, फिलीपींस जी अपर्णा वीरा व जर्मनी के चितरंजन दूबे मुख्य रहे और उप उपमुख्यमंत्री द्वारा सभी प्रश्नों का धैर्यपूर्वक उत्तर दिया गया।साउथ कोरिया से जुडी जेना चुंग ने श्रीराम व कोरिया से जुड़े एक अद्भुत सम्बन्ध के विषय मे सभी को अवगत कराया।

कार्यक्रम के अंत में राजेश सूर्या क्षेत्रीय संयोजक ने पश्चिम क्षेत्र ने सभी आये अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button