अमेरिकी सैन्य विमान जापान के पास समुद्र में हो गया दुर्घटनाग्रस्त

टोक्यो। अमेरिकी सैन्य विमान बुधवार को जापान के याकुशिमा द्वीप के नजदीक समुद्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जापानी समाचार एजेंसी जिजी ने जानकारी दी कि फ्लाइट में आठ यात्री सवार थे। यात्रियों को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिल सकी है।

समुद्र में गिरते ही विमान के बाएं इंजन से आग लग गई
जापानी ब्रॉडकास्टर एमबीसी ने बताया कि दुर्घटना स्थानीय समयानुसार दोपहर करीब 2:47 बजे हुई, स्थानीय निवासियों ने बताया कि विमान के समुद्र में गिरते ही विमान के बाएं इंजन से आग लग गई थी। जापान में अमेरिकी सेना के प्रवक्ता ने तुरंत कोई टिप्पणी नहीं की। अधिकारियों ने कहा, यात्रियों की खोज और बचाव अभियान जारी है।

Related Articles

Back to top button