बदायूं के बिनावर कस्बे के समीप अज्ञात वाहन ने बाइक सवार मजदूर को टक्कर मारी इलाज के दौरान हुई मौत

बदायूं के थाना मूसाझाग क्षेत्र के सराय पिपरिया गांव के रहने वाले 45 वर्षीय शेर सिंह पुत्र मनोहर लाल 31 मई को देवचरा की बाजार बाइक द्वारा मजदूरी करने जा रहे थे। कि थाना बिनावर क्षेत्र के बिनावर कस्बे के समीप अज्ञात वाहन ने बाइक सवार मजदूर शेर सिंह को टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें प्राइवेट एंबुलेंस से विनायक अस्पताल लेकर गए। जहां उनका इलाज चल रहा था। देर रात उसकी मौत हो गई। पुलिस ने उसके शव को कब्जे में लेकर शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया है।

Related Articles

Back to top button