इंडिया गठबंधन और पीडीए की एकता भाजपा को हराने का करेगी काम

निष्पक्ष प्रतिदिन/मलिहाबाद,लखनऊ।

सोमवार को मलिहाबाद में समाजवादी पार्टी का बूथ स्तरीय कार्यक्रम संपन्न हुआ जिसमें पहुंचे सपा के पूर्व मंत्री वा लोकसभा प्रत्याशी आर के चौधरी ने सपा सरकार में हुए विकास कार्यों की उपलब्धियां गिनाई और भाजपा सरकार पर तंज कसा। इस मौके पर भारी संख्या में सपा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

मलिहाबाद मोहान मार्ग पर गेस्ट हाउस में सोमवार को कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए आर के चौधरी ने भाजपा हटाओ संकट मिटाओ का नारा देते हुए कहा कि आज लोकतंत्र और संविधान संकट में है। भाजपा सरकार लोकतंत्र खत्म कर रही है और संविधान विरोधी काम कर रही है और। उन्होंने कहा इससे पूर्व जब सपा सरकार थी तो मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बहुत विकास कार्य किए। युवाओं को नौकरियां मिली, महंगाई नियंत्रित रही लेकिन भाजपा सरकार में तो भर्ती होने से पहले ही पेपर लीक हो जाते है। मोहनलालगंज लोकसभा क्षेत्र से सपा के प्रत्यासी आर के चौधरी ने कहा कि इंडिया गठबंधन पीडीए की एकता भाजपा को हराने का काम करेगी। लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश से भाजपा का सफाया होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता जय सिंह जयंत व संचालन जिला निर्वाचन प्रभारी टीवी सिंह ने किया। सम्मेलन का आयोजन विधानसभा अध्यक्ष सोनीश मौर्या एवं निवर्तमान विधायक प्रत्याशी सोनू कनौजिया ने किया। इस कार्यक्रम में पूर्व सांसद सुशीला सरोज, पूर्व विधायक प्रत्याशी राजबाला रावत, प्रदेश उपाध्यक्ष सीएल वर्मा, प्रदेश सचिव राशिद अली, राम लखन चौरसिया, रामगोपाल यादव, सरनाम यादव, मुकेश सहित सपा के सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button